न्यूज डेस्क
पंजाब के बठिंडा के आर्मी एरिया में फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। बठिंडा के कैंटोनमेंट एरिया को आर्मी ने सील कर दिया है। फायरिंग के बाद से कैंटोनमेंट में किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। सेना ने पुष्टि की है कि घटना में चार जवानों की मौत हो गई है।
#WATCH | Visuals from outside Bathinda Military Station where four casualties have been reported in firing inside the station in Punjab; search operation underway pic.twitter.com/jgaaGVIdMS
— ANI (@ANI) April 12, 2023
इंडियन आर्मी के दक्षिणी पश्चिमी कमांड ने एक बयान जारी कर बताया है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के करीब चार बजकर पैंतीस मिनट पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इस घटना में चार लोगों के हताहत होने की खबर है। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। बठिंडा के छावनी इलाके को सील कर सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस घटना की जानकारी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी दी गई है है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बठिंडा की घटना को लेकर एक बैठक भी बुलाई है। वहीं इस घटना की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भी दी गई है।

भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि ये आतंकी घटना नहीं है। सेना ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी को बताया है कि ये आतंकी घटना नहीं है। फायरिंग 80 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई है। कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक असाल्ट राइफल गायब हो गई थी। लगता है ये फायरिंग उसी गायब राइफल से की गई है। फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश चल रही है। वहीं बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुरुना ने भी साफ कर दिया है कि आतंकी खतरे का शक नहीं है। उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन के अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं की है।
#WATCH | The gates of the Bathinda Military Station have been closed following a firing incident that has left four dead. Punjab police sources have said that there is no terror angle to the incident.
Visuals from outside the military station deferred by unspecified time. pic.twitter.com/b91Wc75WeX
— ANI (@ANI) April 12, 2023
बता दें कि बठिंडा देश का अहम और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है। बठिंडा में 10 कॉर्प्स का मुख्यालय है। यह जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमांड के अधिकार क्षेत्र में आता है। स्टेशन में बड़ी संख्या में ऑपरेशनल आर्मी यूनिट मौजूद हैं।

