दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 6 बच्चों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

0
77

अभी गुजरात के राजकोट के गेमिंग में जोन में लगी आग से बच्चों समेत 27 लोगों की मौत की खबर की तपिश ठंढी भी नहीं हुई थी कि दिल्ली के विवेक विहार से वहां स्थित बेबी केयर में आग लगने की एक बड़ी खबर सामने आ गई।इस बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 6 बच्चों की मौत हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से बताया गया कि विवेक विहार स्थित बेबी केयर में हुए अग्नि कांड के इस हादसे में 6 बच्चों की की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में किया जा रहा है।

पीसीआर कॉल से दी गई थी आग लगने की सूचना

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक विहार थाना पुलिस की अग्निशमन सेवा को 25 मई की रात 11.32 बजे विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।आग लगने की सूचना मिलते ही विवेक विहार के एसीपी दमकल कर्मी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,जहां न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल और उसके बगल की बिल्डिंग में आग लगी हुई पाई गई।

आग किया गया काबू में

दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया की आधी रात के आसपास आए कॉल के अनुसार विवेक विहार के बेबी केयर में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए दमकल की 9 गाड़ियों को भेज दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी और दमकल कर्मियों ने मिलकर आग को नियंत्रण में करते हुए राहत और बचाव के कार्य तेज कर दिए।आग पूरी तरह से बुझा दी गई है,लेकिन राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है। आग कैसे लगी अभी उसका कोई कोई पता नहीं चल पाया है।

6 बच्चों की मौत ,6 अन्य का चल रहा इलाज

दिल्ली फायर सर्विसेज से मेरी जानकारी के अनुसार विवेक विहार स्थित एक नवजात शिशु देखभाल अस्पताल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों और पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कुल 12 बच्चों को आग से निकाला गया। इन 12 बच्चों में से 6 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि बाकी बचे अन्य 6 नवजातों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।इनमें 6 बचे नवजातों में से एक की स्थिति काफी नाजुक है,जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here