Homeदेशमहाकुंभ में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर खाक

महाकुंभ में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर खाक

Published on

महाकुंभ मेला क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर आग लग गई।आग सेक्टर 18 और 19 के बीच लगी है।बताया जा रहा है कि कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं।हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।बताया जा रहा है कि 10 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गई गाड़िया मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में लग गईं।

आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है।यह सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में लगी थी। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले 9 फरवरी को महाकुंभ के सेक्टर 19 में एक कल्पवासी के टेंट में गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई थी, जिसे दमकल कर्मियों ने 10 मिनट में बुझा दिया था। सेक्टर 19 में ओम प्रकाश पांडे सेवा संस्थान द्वारा लगाए गए कल्पवासी टेंट में सुबह करीब 11:20 बजे आग लग गई थी।आग से राजेंद्र जायसवाल निवासी कर्मा, प्रयागराज का टेंट जल गया था।उससे पहले सात फरवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में आग लग गई थी, जिसमें करीब 20-22 टेंट जलकर खाक हो गए थे।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this