Homeदेशमहाकुंभ मेला क्षेत्र में बड़ा हादसा,सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग,कई टेंट...

महाकुंभ मेला क्षेत्र में बड़ा हादसा,सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग,कई टेंट जलकर खाक

Published on

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास सिलेंडर फटने से आग लग गई थी।आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि 18 से 20 टेंट आग में जलकर खाक हो गये हैं।

आग की घटना को लेकर एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई।दमकल की गाड़ियां, अग्निशमन प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।आग पर काबू पा लिया गया है।पुलिस ने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने बताया कि सेक्‍टर 19 में सिलेंडर फटने से आग लगी थी। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड का गाड़ियां पहुंच गई है।जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

आग के कारण कुंभ आस-पास की कई टेंट भी चपेट में आ गए हैं। टेंटों में रखे सिलेंडरों में भी ब्लास्ट होने की सूचना है। आग के कारण 18 से 20 टेंट जल गए हैं।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this