बीरेंद्र कुमार झा
बिहार में बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने वाला है।पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में यह दरबार लगेगा। बागेश्वर धाम वाले बाबा के बिहार आगमन पर यहां की सियासत काफी गरमा गई है।बिहार में अभी नीतिश- तेजस्वी की महागठबंधन वाली सरकार है।इस महागतबन्धन में आरजेडी खेमा के कद्दावर मंत्री ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं , चेतावनी दे रहे हैं।बिहार के आरजेडी खेमा के इन मंत्रियों के खिलाफ बीजेपी के फायरब्रैंड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाबा बागेश्वर के पक्ष में उतर जाने के बाद बिहार का सियासी पारा काफी ऊंचा चढ़ गया है।
धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री की चेतावनी
बिहार सरकार के वन एवम पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के बाद अब राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी बागेश्वर धाम वाले बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहां की बागेश्वर वाले बाबा के तिलिस्म और हवा को सुहानी शाह ने पास कर दिया।यह धर्म के नाम पर व्यवसाय करते हैं ,इसलिए इनके खिलाफ संघर्ष है। बिहार कोई भी आ जा सकता है ,लेकिन अगर वह गंदे काम करने आएंगे तो बिहार इसकी इजाजत नहीं देगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री ने आडवाणी के जेल जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर नफरत फैलाने आए हो, तो आडवाणी भी जेल गए थे और आडवाणी के बाद यहां दूसरे ऐसे लोग भी जेल जाएंगे।
तेजप्रताप यादव की चेतावनी
बिहार के जेडीयू ,आर जे डी और कांग्रेस के महागठबंधन वाली नीतीश सरकार के मंत्री और लालू राबड़ी के पुत्र तेज प्रताप यादव भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आगमन को लेकर काफी गरमाए हुए हैं।तेज प्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर बागेश्वर धाम वाले बाबा यहां हिंदू मुस्लिम की बात करेंगे तो एयरपोर्ट पर से ही उनका विरोध शुरू कर दिया जाएगा।प्राप्त खबरों के अनुसार तेज प्रताप यादव ने बकायदा कुछ युवकों को इसके लिए ट्रेनिंग तक भी दे रखा है। वही मुजफ्फरपुर की अदालत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ परिवाद भी आरजेडी के दूसरे नेता के द्वारा कराया गया है, जिस पर 10 मई को सुनवाई होगी।
गिरिराज सिंह की ललकार, बागेश्वर बाबा को गिरफ्तार कर दिखाएं आरजेडी
बाबा बागेश्वर के 13 मई से 17 मई के बीच कार्यक्रम को लेकर बिहार आने और आरजेडी के मंत्रियों द्वारा उन पर हमला बोले जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह बाबा बागेश्वर के समर्थन में आ गए हैं। ललकारते हुए उन्होंने आरजेडी के धमकीबाज मंत्रियों और नेताओं को कहा कि बाबा बागेश्वर या कोई अन्य हिंदू के धार्मिक नेता या गुरु विहार आएंगे। अगर आप में हिम्मत है तो इन्हें गिरफ्तार कर लें,पूरे बिहार के मंदिरों को तहस-नहस कर दें।आप में सत्ता का नशा है और इस नशे में आकर अगर ऐसा कदम उठाएंगे तो फिर इसी में जलकर भस्म हो जाएंगे। अगर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ यहां कुछ भी गलत हुआ, तो सनातनी आपको माफ नहीं करेंगे ,क्योंकि अब वे अब जग चुके हैं।
धार्मिक उन्माद का जिक्र होने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हाल में जामा मस्जिद के बाहर ईद की नमाज के बाद अतीक के समर्थन में नारे लगे योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे तो वह क्या था जरा आरजेडी के मंत्री वह भी बताएं जो इस समय बाबा बागेश्वर धाम के आगमन को लेकर खुलकर उनके विरोध में उतर आए हैं, और कुछ युवकों को बाबा बागेश्वर का विरोध करने के लिए ट्रेनिंग देकर उन्हें उकसा रहे हैं।

