Homeदेशआखिर नीतीश कुमार को मिली जदयू की पूरी कमान ,लल्लन सिंह का...

आखिर नीतीश कुमार को मिली जदयू की पूरी कमान ,लल्लन सिंह का इस्तीफा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जिसकी संभावना थी आज वही हुआ। जदयू कार्यकारिणी की बैठक में जदयू अध्यक्ष लल्लन सिंह ने इस्तीफा दे दिया और फिर नीतीश कुमार फिर से जदयू अध्यक्ष बन गए। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि शाम पांच बजे इस फैसले की घोषणा कर दी जाएगी।  

       पहले  केसी त्यागी के हवाले से यह खबर दी थी कि जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश कुमार को अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। हालांकि, बाद में त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं शाम पांच बजे से पहले कोई घोषणा करने के लिए अधिकृत नहीं हूं। शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, तब तक आप कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं।
             
 वहीं, बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने इसे (अध्यक्ष पद) स्वीकार कर लिया है। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था, अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे पद स्वीकार करें।
 
जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है, उनकी एकमात्र इच्छा 2024 में भारतीय गठबंधन को मजबूत बनाना और भारत को भाजपा से मुक्त कराना है।
           
Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this