Homeदेशछावा' बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म, छीना इस फिल्म...

छावा’ बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म, छीना इस फिल्म का ताज

Published on

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर आज भी कमाई में ऐसी रफ्तार पकड़ी हुई है मानो अब भी रिकॉर्ड बनाने की भूख खत्म न हुई हो।हिंदी फिल्मों के अभी तक ज्यादातर रिकॉर्ड तोड़ चुकी फिल्म छठवें वीकेंड में बढ़िया कमाई करने के बाद वीकडेज में भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

फिल्म छावा को रिलीज हुए आज 39 वां दिन हो चुका है और फिल्म ने आज बॉलीवुड की हर एक सबसे बड़ी फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है, सिर्फ शाहरुख खान की जवान को छोड़कर। फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ने के साथ टोटल कितनी कमाई कर ली है।

ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, छावा ने पांच हफ्तों यानी 35 दिनों में हिंदी से 571.40 करोड़ और तेलुगु से दो हफ्तों में 14.41 करोड़ कमाते हुए टोटल 585.81 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद, 36वें, 37वें और 38वें दिन दोनों भाषाओं में फिल्म की कमाई 2.1 करोड़, 3.65 करोड़ और 4.65 करोड़ रही।यानि 38 दिन में टोटल कलेक्शन 596.21 करोड़ हो चुका था।

छावा ने आज वो कमाल कर दिया है जिसे कई फिल्में महीनों थिएटर में टिके रहने के बावजूद नहीं कर पाईं। फिल्म आज हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड की टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर से उठकर दूसरे नंबर पर आ चुकी है।

फिल्म ने आज श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 के लाइफटाइम कलेक्शन 597.99 करोड़ को पीछे कर दिया है।अब फिल्म से सिर्फ एक ही बॉलीवुड फिल्म आगे है और वो है शाहरुख खान की साल 2023 में आई जवान जिसने तब 640.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

छावा को जरा हटके जरा बचके बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने 130 करोड़ के बजट में बनाया है।फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं।तो वहीं पुष्पा 2, एनिमल और आने वाली फिल्म सलमान खान की सिकंदर में लीड रोल निभाने वाली रश्मिका मंदाना भी फिल्म में हैं। आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह के अलावा अक्षय खन्ना ने भी अहम रोल प्ले किया।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...