Homeदेशदेश को पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात,PM मोदी ने मैसूर-चेन्नई...

देश को पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात,PM मोदी ने मैसूर-चेन्नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

Published on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और दक्षिण भारत में इस तरह की पहली ट्रेन है। यह ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी।

प्रधानमंत्री ने भारत गौरव काशी दर्शन’ ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी 

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारत गौरव काशी दर्शन’ ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जो रेलवे की ‘भारत गौरव’ ट्रेन नीति के तहत कर्नाटक के मुजराई विभाग द्वारा चलाई जाएगी। भारत गौरव योजना के तहत इस ट्रेन को चलाने वाला कर्नाटक पहला राज्य है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के अनुसार,यह काशी की यात्रा करने को इच्छुक कई यात्रियों के सपने को पूरा करेगी। इस ट्रेन में यात्रा के लिए आठ दिन का एक यात्रा ‘पैकेज’ उपलब्ध होगा, श्रद्धालुओं को इसमें विशेष छूट दी जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक सरकार काशी विश्वनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त पांच हजार रुपये भी देगी। यह ट्रेन वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे कई तीर्थ स्थल जाएगी।

पीएम मोदी करेंगे केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री इसके बाद नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा में शिरकत करेंगे

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this