इजराइल -हमास में भीषण जंग जारी ,आठ इसरायली सैनिक मारे गए 

0
94

न्यूज़ डेस्क
 इजराइल और हमास के बीच जंग और भी तेज हो गया है। दोनों तरफ से भीषण बमबारी जारी है और बड़ी संख्या में लोगो घायक होते जा रहे हैं। इस जंग में आठ इस्रायली सैनिक के मारे जाने की खबर मिल रही है।

इजरायली रक्षा बलों यानी आईडीएफ ने कहा है कि दक्षिणी गाजा पट्टी के शहर रफा में हुए विस्फोट में उसके आठ सैनिक मारे गए हैं।आईडीएफ के बयान का हवाला देते हुए बताया कि शनिवार को नामर लड़ाकू इंजीनियरिंग वाहन  के अंदर हुए विस्फोट में आठ सैनिक मारे गए।

सैनिक रफा के उत्तर पश्चिमी जिले में हमास के खिलाफ अभियान के लिए एक काफिले में आगे बढ़ रहे थे। दावा है कि इजरायली सैनिकों ने इस दौरान करीब 50 फिलिस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया।

आईडीएफ ने कहा कि काफिला एक इमारत की ओर बढ़ रहा था, इसी दौरान नामर सीईवी में एक बड़ा विस्फोट हुआ। यह वाहन काफिले में पांचवें नंबर पर था। जांच के नतीजों से यह पुष्टि नहीं हो पाई कि विस्फोट पहले से लगाए गए बम के कारण हुआ या हमास ने कोई विस्फोटक लगाया था।

आईडीएफ के बयान के अनुसार, रफा में इजरायली सैनिकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर हमास के बुनियादी ढांचे पर छापा मारा, हमास के लड़ाकों को मार गिराया और जमीन के ऊपर और नीचे बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here