हमास और इजरायल में भीषण जंग जारी, 1600 लोगों की मौत ,हमास ने बंधकों की हत्या की दी धमकी !

0
349
Palestinians inspect damages in the aftermath of Israeli strikes, following a Hamas surprise attack, at Beach refugee camp, in Gaza City, October 9, 2023. REUTERS/Mohammed Salem

न्यूज़ डेस्क 
हमास और इजरायल के बीच जारी जंग में अब तक 1600 लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है। हालांकि कुछ ख़बरों में मरने वालों की संख्या दो हजार से ज्यादा बताई जा रही है। इस जंग में अभी तक इजरायल के ही 900 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। करीब ढाई हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। गाजा पट्टी में 704 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब चार हजार लोग घायल हुए हैं। गाजा में मरने वालों में 143 बच्चे, 105 महिलाएं शामिल हैं। जंग का असर लेबनान में भी देखने को मिल रहा है। लेबनान में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। वेस्ट बैंक में 16 लोगों की मौत हो चुकी है और ढाई हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।         
            इजरायल और हमास दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। हमास ने इजरायल को धमकी दी है कि अगर उसने बमबारी बंद नहीं की तो वह एक-एक करके इजरायल से अपहण किए गए लोगों की हत्या करना शुरू कर देगा। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जंग की शुरुआत हमास ने की है और इसके खत्म हम करेंगे।
                      नेतन्याहू ने कहा है कि भविष्य में हम जो कदम उठाने जा रहे हैं, उसका सीधा असर हमारी आने वाली पीढ़ियों पर होगा। इजरायल के दुश्मन अच्छी तरह से समझते हैं कि अगर अमेरिका का एयरक्राफ्ट कैरियर हमारे क्षेत्र में आ गया है तो इसका क्या मतलब है?
                      इजरायली पीएम ने कहा कि जिन ठिकानों से भी हमास के आतंकी ऑपरेट कर रहे हैं, जल्द ही उन्हें खंडहर में तब्दील कर दिया जाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि हमारा पहला काम गाजा-पट्टी के आसपास के शहरों में पनाह लेने वाले हमास के समुह को खदेड़ना और उनसे शहर खाली कराना है।     
 हमास और इजरायल के इस जंग में बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी मारे गए हैं। विदेशी नागरिकों के मरने की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है। 80 से ज्यादा विदेशी नागरिक अभी तक लापता हैं या फिर उन्हें बंधक बना लिया गया है। एक आंकड़ा के मुताबिक़ जिन देशों के नागरिक मारे गए हैं या फिर बंधक बनाये गए हैं उनमे थाईलैंड: 12 मरे, 11 बंधक,अमेरिका: 11 मरे, अन्य लापता,नेपाल: 10 मरे,अर्जेंटीना: 7 मरे, 15 लापता,यूक्रेन: 2 मरे,फ़्रांस: 2 मरे, 14 लापता,रूस: 1 मृत, 4 लापता,यूके: 1 मृत, 1 लापता,कनाडा: 1 मृत, 3 लापता,कंबोडिया: 1 मृत,जर्मनी: कई बंधक,ब्राज़ील: 3 लापता,चिली: 2 लापता,इटली: 2 लापता,पैराग्वे: 2 लापता,पेरू: 2 लापता,तंजानिया: 2 लापता,मेक्सिको: 2 बंधक,कोलम्बिया: 2 बंधक,फिलीपींस: 1 बंधक, 6 लापता,पनामा: 1 लापता और आयरलैंड: 1 लापता बताये जा रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here