Homeदेशकुश्ती संघ के प्रमुख बृज भूषण सिंह के खिलाफ फिर से मैदान...

कुश्ती संघ के प्रमुख बृज भूषण सिंह के खिलाफ फिर से मैदान में  उतरे देश के पहलवान 

Published on


अखिलेश अखिल 

याद कीजिए देश की नाज रही उन महिला पहलवानों के बारे में जब वे दिल्ली के नतर मंतर पर इकठ्ठा होकर कुश्ती संघ के प्रमुख रहे गोंडा के सांसद बृज मोहन शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनपर महिला एथलीट के साथ  छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। फिर उन महिला पहलवानो के समर्थन में कई पुरुष पहलवान भी आये थे। कई दिनों तक मीडिया में यह घटना सुर्खियां बानी रही।
सरकार के तरफ से कहा गया कि उनके खिलाफ जांच होगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। अब फिर से जंतर मंतर पर ये महिलाये इकठ्ठा हुई हैं। देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट अन्य पहलवानों के साथ भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रकट करने फिर से जंतर-मंतर पहुंच गए हैं।             
 एक प्रदर्शनकारी पहलवान ने कहा कि सात महिला पहलवानों, जिसमें एक नाबालिग शामिल है, ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया।
             पहलवान ने कहा, “हमें कई क्षेत्रों से धमकियां मिल रही हैं। दो महीने इन्तजार के बाद हमने थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने हमें बाहर निकाल दिया। हम नहीं जानते कि यहां क्या हो रहा है। हम अपना धरना फिर शुरू करेंगे और जनता-मंतर पर तब तक धरने पर रहेंगे जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जाती।
          पहलवानों के नजदीकी सूत्रों ने  कहा कि पहलवानों ने धोखा महसूस किया और अपना धरना फिर शुरू कर सकते हैं जब तक बृज भूषण बर्खास्त नहीं किये जाते। उल्लेखनीय है कि महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति पहलवानों द्वारा इस वर्ष के शुरू में डब्ल्यूएफआई, उसके अध्यक्ष और कोचिंग स्टाफ के खिलाफ लगाए गए मानसिक और यौन शोषण के आरोपों को लेकर अभी भी जांच कर रही है।
  समिति फेडेरशन के रोजाना के कामकाज को भी देख रही है क्योंकि खेल मंत्रालय ने बृज भूषण को हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कहा है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...