Homeदुनियाबेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा ने निकाह के बाद मंदिर में की...

बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा ने निकाह के बाद मंदिर में की पूजा, सोशल मीडिया पर बवाल

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो ने अपनी शादी के बाद हिंदू मंदिर के दर्शन कर नई मिसाल कायम की। फातिमा के इस कदम से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की, तो कई अन्य लोगों ने पूछा कि वह वहां क्या करने गई थी? फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की भतीजी और मुर्तजा भुट्टो की बेटी है। गुरुवार को उसने दादा के पुस्तकालय में सादगी से निकाह किया।

फातिमा और उनके पति ग्राहम जिब्रान ने महादेव मंदिर में दूध चढ़ाया

फातिमा भुट्टो और उनके पति ग्राहम जिब्रान ने रविवार को कराची में ऐतिहासिक महादेव मंदिर जाकर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दिया। वह हिंदू सिंधियों के सम्मान में मंदिर पहुंचे थे, जिनकी जड़ें प्राचीन काल से कराची में जुड़ी हुई हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार फातिमा के पति ग्राहम जिब्रान ईसाई और अमेरिकी नागरिक हैं । फातिमा के साथ उनके भाई जुल्फिकार अली भुट्टो जूनियर और हिंदू नेता भी मौजूद थे। उन्होंने और उनके पति ने महादेव पर दूध चढ़ाया ।

फातिमा के मंदिर जाने पर बवाल

फातिमा और उनके पति के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। टि्वटर अकाउंट सिंधी अर्जक ने तस्वीर पर टिप्पणी की, तस्वीरें देखकर बहुत अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा बहुत बढ़िया, हालांकि कई अन्य ने पूछा वह वहां क्या करने गई थी? कुलसुम मुगल नामक यूजर ने ट्वीट लिखा इस रस्म का मतलब क्या है? एक अन्य यूजर ने लिखा अच्छा सिंधी धर्म निरपेक्षता का मतलब हिंदूवाद का अनुसरण करना होता है!

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this