महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल नहीं रहे, इन जैसे पॉपुलर किरदारों ने दिलाई थी महाभारत की एक अलग पहचान

0
101

बीरेंद्र कुमार झा

टीवी एक्टर गूफी पेंटल नहीं रहे। गूफी पेंटल टीवी के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने बी आर चोपड़ा के महाभारत में शकुनि का किरदार निभाया था। एक्टर गूफी पेंटल की तबीयत कुछ समय से काफी खराब थी और इस वजह से वह अस्पताल में एडमिट थे।अब खबर आ रही है कि उनका 78 साल की उम्र में निधन हो गया।

कौरवों के चालाक मामा के रूप में खूब हासिल की थी लोकप्रियता

गूफी पेंटल के निधन पर टीवी के दर्शकों के बीच शोक का वातावरण है।गूफी पेंट्स के स्वर्गवास पर लोग दुख जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज शाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। गूफी पेंटल ने के रूप में महाभारत सीरियल में कौरवों के चालाक मामा से रूप में खूब लोकप्रियता हासिल की थी। रोल ने उन्हें देश भर में एक घरेलू नाम बना दिया था। गुफी पेंटल ना केवल एक अभिनेता थे बल्कि वे एक टीवी निर्देशक भी थे।

टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी किया था काम

महाभारत के अलावा गूफी पेंटल ने रफूचक्कर, देश परदेश, दिल्लगी,मैदान-ए-जंग दावा और कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया था। 1994 ईस्वी में रिलीज हुई फिल्म सुहाग में उन्होंने अक्षय कुमार के मामा की भूमिका निभाई थी।महाभारत के अलावा उन्होंने भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं ,कर्मफल दाता शनि और कर्ण संगिनी जैसे टीवी शो में भी अभिनय किया था।

गुफी पेंटल को ऐसे मिला था शकुनी मामा का रोल

गूफी पेंटल ने महाभारत में चालाक और मास्टरमाइंड शकुनी मामा की भूमिका निभाई थी। यह शो 1988 ईस्वी में प्रसारित हुआ था गूफी पेंटल को बचपन से एक्टिंग का शौक था ,इसलिए भाई पेंटल के कहने पर वह मुंबई आ गए थे। हालांकि वह महाभारत में कास्टिंग डायरेक्टर थे।कहा जाता है कि उन्होंने शकुनि के रोल के लिए 3 लोगों को चुना था।लेकिन इस बीच शो की स्क्रिप्ट लिख रहे डॉक्टर राही मासूम रजा की नजर इन पर पड़ी और उन्होंने इन्हें शकुनी का रोल करने की सलाह दी थी।और उस तरह से उनका चयन शकुनी मामा के किरदार के लिए ही गया।लंगड़ा कर चलना और पासा फेंककर मनमाफिक नंबर लाने की उनकी कला के उस दौर में लाखों दीवाने थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here