- बीरेंद्र कुमार झा
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व की सूची में रविवार को इसमें फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संशोधित सूची जारी की इसके बाद अखिलेश यादव की है। इसके बाद अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की नई टीम में सवर्ण नेताओं को भी जगह मिली है।पिछले दिनों पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जारी सूची में क्षत्रिय और ब्राह्मण वर्ग को बहुत ही कम तवज्जो दी गई थी,जिसके बाद इस वर्ग के नेताओं में खासी नाराजगी देखने को मिली थी।इसके बाद समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संशोधन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई लिस्ट जारी की।
अखिलेश यादव की संशोधित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की 4 महीने बाद नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।इसमें किरणमय नंदा उपाध्यक्ष और रामगोपाल यादव प्रमुख सचिव पद पर बरकरार है। शिवपाल सिंह यादव एवं स्वामी प्रसाद मौर्य सहित14 लोगों को प्रमुख महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे अति पिछड़े वर्ग की भागेदारी बढ़ी है। समाजवादी पार्टी ने पुरानी लिस्ट को संशोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विनय तिवारी और ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया है ।कुछ दिन पहले नाखुश होकर ओमप्रकाश ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया था हालांकि बाद में उन्होंनेअपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था।इसके अलावा अरविंद सिंह गोप को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव की जगह मिली है। वहीं नीरज सक्सेना, अभिषेक मिश्रा नंदन और तारकेश्वर मिश्र को की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रामगोविंद चौधरी झोपड़ी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे उन्हें अब राष्ट्रीय सचिव का स्थान मिला है यह तीसरी बार है जब समाजवादी पार्टी ने अपनी संशोधित लिस्ट जारी की है इसी के साथ पहले 19 राष्ट्रीय सचिव थे जिसमें 5 राष्ट्रीय से जुड़ने के बाद अब यह संख्या 24 हो गई है इस प्रकार संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में कुल सदस्यों की संख्या 67 हो गई है।
अखिलेश यादव की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जातिगत स्थिति
अखिलेश यादव की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिस्ट में ओबीसी नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है ओबीसी नेताओं में से स्वामी प्रसाद मौर्य रवि प्रकाश वर्मा शिवपाल यादव बलराम यादव लालजी वर्मा राम अचल राजभर विशंभर प्रसाद निषाद हरेंद्र मलिक और नीरज चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है जबकि कुल 34 नेता ओबीसी वर्ग के इसके अलावा पांच ब्राह्मणों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के 29 सितंबर को हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था बीते दिनों में उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ज्यादातर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया था वर्ष 2017 में बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 90 पदों को दोबारा मौका मिला है ना की कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या में इजाफा किया गया इसमें बस बीएसपी से आने वालों को भी संबोधित किया गया वह कुछ को प्रोन्नति दी गई।

