कर्नाटक में चुनाव से पहले नेताओं का एक दल छोड़ दूसरे दल में शामिल होने का सिलसिला जारी ,

0
277

 

बीरेंद्र कुमार झा
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नाराज नेताओं का टिकट की तलाश में एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का हाथ पकड़ाl तो कांग्रेस नेता गोविंदचर रघु अचार ने जेडीएस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस में शामिल हुए लक्ष्मण सावदी

बीजेपी के पूर्व नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वो शुक्रवार (14 अप्रैल) को डीके शिवकुमार और रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

नीति से भटककर सिर्फ सत्ता की राजनीति कर रही बीजेपी

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कहा, कि पार्टी (बीजेपी) अब अपने सिद्धांतों का पालन नहीं कर रही है।वहां केवल सत्ता की राजनीति है। पुरानी बीजेपी तो कहीं दिखती ही नहीं है। वे किसी भी कीमत पर सत्ता में रहना चाहते हैं। हमें अब कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है।कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा था, कि मेरा बीजेपी के साथ हो गया। मेरे मरने के बाद भी मेरे शव को बीजेपी ऑफिस के सामने से नहीं लेकर जाया जाए।

टिकट ने मिलने से नाराज थे सावदी

दरअसल, बीजेपी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी। 12 अप्रैल को जारी बीजेपी की दूसरी लिस्ट में भी लक्ष्मण सावदी का नाम गायब था। बीजेपी ने अथानी विधानसभा सीट से सावदी का टिकट कैंसिल कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने विधान परिषद सदस्यता और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी के कई नेता संपर्क में है

लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस जॉइन करने पर केपीसीसी प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी के पूर्व नेता की नजर अथानी विधानसभा क्षेत्र की सीट पर थी, लेकिन मौजूदा विधायक महेश कुमथल्ली के लिए उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया

डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि ऐसी कोई शर्त नहीं है। सावदी को लगता है कि उनका अपमान किया गया है।ऐसे बड़े नेताओं को पार्टी में लाना हमारा पहला कर्तव्य है। 9-10 से अधिक मौजूदा विधायक हैं, जो हमसे जुड़ना चाहते हैं. लेकिन, हमारे पास उन्हें समायोजित करने के लिए जगह नहीं है।

कर्नाटक में चल रहा है दल बदल अभियान!

राज्य में 10 मई को मतदान होना है और इसके नतीजे 13 मई को आएंगे. उससे पहले नेता एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उधर कांग्रेस नेता गोविंदचर रघु अचार ने जेडीएस का दामन थाम लिया है.

जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी की मौजूदगी में वो पार्टी में शामिल हुए. इसका कारण ये भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस की टिकट वितरण सूची में उनका नाम नहीं होने के बाद वो जेडीएस में शामिल हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here