कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस इस्वरप्पा ने अजान पर दिया विवादित बयान

0
200
  • बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस इस्वरप्पा ने अजान पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने अजान में लाउडस्पीकर के प्रयोग पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि अजान के लिए लाउडस्पीकर के प्रयोग की क्या आवश्यकता है?

प्रधानमंत्री का भी किया जिक्र

केएस इस्वरप्पा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल खड़ा किया कि क्या माइक्रोफोन पर चिल्लाने पर ही प्रार्थना सुनी जाएगी ? वे यहीं पर नहीं रुके और आगे बेहद विवादित बयान दे दिया। उन्होंने लाउडस्पीकर पर रोक का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी इस मामले में जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा है,लेकिन मुझे इससे परेशानी होती है।

हिंदू भी मंदिरों में प्रार्थना करते हैं

अजान को लेकर तुलनात्मक व्याख्या करते हुए ईश्वर अप्पा ने कहा कि हम हिंदू भी मंदिरों में प्रार्थना करते हैं, श्लोक पढ़ते हैं और भजन गाते हैं। यह भारत माता है ,जो सभी धर्मों की रक्षा करती है। लेकिन अगर आप कहते हैं कि उनकी प्रार्थना तभी सुनी जाती है, जब लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाता है, तो मुझे इससे बड़ी परेशानी होती है।

अजान को लेकर लंबे समय से बहस जारी है।

अजान को लेकर लंबे समय से एक तीखी बहस चल रही है। इसमें एक तबका यह तर्क देता है कि अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल दूसरे धर्म के लोगों को परेशान कर सकता है। खासकर पूर्व में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों में लाउडस्पीकर विवाद काफी गहरा गया था।इस विवाद की वजह से कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर को या तो उतरवा दिया गया या नहीं तो उसका वॉल्यूम बहुत कम करवा दिया गया। इसे लेकर कई जगह पर विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू हो गया था।

विवादों से है इस्वरप्पा का पुराना नाता

कर्नाटक के बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने एक बार टीपू सुल्तान को लेकर भी विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने 18वीं शताब्दी के शासक टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा कहा था।

बीरेंद्र कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here