Homeदेशआंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने दिया कांग्रेस से...

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे बहुत जल्दी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। गौरतलब है कि इस बात की चर्चा जोरो से हो रही थी कि किरण रेड्डी पार्टी से किनारा कर सकते हैं।

बीजेपी के आलाकमान की हामी का इंतजार

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद किसी पार्टी में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री किरन रेड्डी ने इस समय चुप्पी साध ली है।लेकिन अंदरखाने से आ रही जानकारी के अनुसार किरण रेड्डी बहुत जल्दी ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।फिलहाल किरण रेड्डी बीजेपी के आलाकमान की हामी भरने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अगले साल लोकसभा चुनाव हो रहा है, ऐसे में किरण रेड्डी सरीखे बड़े नेता का कांग्रेस से निकलकर बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के समान होगा।

पूर्व में भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं किरण रेड्डी

किरण रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे। तब इन्होंने कांग्रेस को इस बात के लिए छोड़ दिया था, क्योंकि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश का विभाजन होने दिया था।कांग्रेस से हटने के बाद बाद उन्होंने जय समयक्या आंध्र पार्टी’ का गठन किया था,लेकिन 2014 ईसवी के चुनाव में इस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।फिर कुछ समय के लिए ये सक्रिय राजनीति से बाहर हो गए।इसके बाद 2018 ईसवी में इन्होंने फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this