भीषण गर्मी में भी ‘निल’ आएगा बिजली बिल, सरकारी स्कीम में लगवाएं सोलर पैनल

0
3

भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा चिंता गर्मी की नहीं बल्कि हर महीने आने वाले बिजली बिल की होती है। दरअसल इस महीने कूलर से लेकर AC तक दिन-रात चलते हैं और ऐसे में बिल का बढ़ना स्वाभाविक हो जाता है। हालांकि अगर आप पीएम सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लें, तो AC-कूलर समेत तमात उपकरण चलाने के बाद भी आपका बिल 0 हो सकता है।

आप घर बैठे पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए और खुद की छत होने के साथ-साथ एक बिजली कनेक्शन होना चाहिए। इन बेसिक शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी शख्स इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवा सकता है। इसके लिए सबसे पहले:

pmsuryaghar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपको अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी यानी कि DISCOM, कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर पता होना चाहिए। आप अपना ईमेल भी रजिस्ट्रेशन के समय ही उपलब्ध करवा सकते हैं।
इसके बाद अपने कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगइन करें और Rooftop Solar ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म भरें।
इसके बाद डिस्कॉम से मंजूरी मिलने का इंतजार करें और पोर्टर पर उपलब्ध रजिस्टर्ड वेंडर से घर पर सोलर पैनल लगवाएं।
इंस्टॉलेशन हो जाने के बाद आपको पोर्टल पर प्लांट की पूरी डिटेल्स उपलब्ध करानी होगी। इसी के साथ आप नेट मीटरिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसके बाद डिस्कॉम की और से सोलर प्लांट का फिजिकल इंस्पेक्शन कराया जाएगा। नेट मीटर इंस्टॉल होने के बाद पोर्टल पर ‘कमीशनिंग सर्टिफिकेट’ जनरेट होगा।
कमीशनिंग पोर्टल का एक्सेस मिलने के बाद आपके अपने बैक अकाउंट की डिटेल्स और कैंसिल चेक अपलोड करना होगा।
इसके बाद 30 दिनों के अंदर आपके खाते में सब्सिडी की रकम आ जाएगी।

अगर आप बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगवाएं, तो प्रति किलोवाट के लिए 60000 रुपये से 80000 रुपये तक का बिल आता है। हालांकि पीएम सूर्य घर योजना में इस खर्च का 40% से 60% हिस्सा सरकार से सब्सिडी के तौर पर मिल जाता है।
सरकार ने इसके लिए तीन सेक्शन बनाएं हैं। अगर आप 1kW का सिस्टम लगवाएं, तो सरकार 30000 रुपये तक की सब्सिडी देती है।
वहीं 2 kW के प्लांट के लिए 60000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।
वहीं 3kW या उससे ज्यादा बड़े प्लांट के लिए ज्यादा से ज्यादा 78000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। कहने का मतलब है कि 78,000 रुपये से ज्यादा आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।

गौरतलब है कि कुछ राज्य सरकारें जैसे कि उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ-साथ अलग से भी सब्सिडी दी जाती है। उत्तर प्रदेश में यह रकम 30,000 रुपये हैं। ऐसे मे आप अगर यूपी के रहने वाले हैं, तो करीब-करीब 108000 रुपये तक की सब्सिडी पा सकते हैं।

अगर आप एक 3kW का प्लांट लगवाएं तो आपका खर्च लगभग 180000 रुपये आएगा। मान लेते हैं कि आप ऐसे राज्य से हैं जहां अलग से कोई सब्सिडी नहीं मिलती फिर भी केंद्र सरकार की सब्सिडी के बाद आपको कुल 108000 खर्च करने होंगे।

ऐसे में अगर बिजली प्रति यूनिट 8 रुपये की भी है, तो यह सिस्टम आपको हर महीने 250 से 300 यूनिट बिजली जनरेट करके देगा। ऐसे में हर महीने इससे आप 2200 और सालभर में लगभग 26400 की बचत कर पाएंगे। ऐसे में अपनी लागत वसूलने में आपको करीब 4 साल लगेंगे। इसके बाद अगले 20 साल आप बिल्कुल मुफ्त बिजली का लाभ ले पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here