Homeदेशप्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

Published on

न्यूज डेस्क
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी। यहां उनके आवास पर केजरीवाल से दो घंटे से अधिक की पूछताछ हुई। इससे पहले ही ईडी ने केजरीवाल का मोबाइल फोन जब्‍त कर लिया था, जिसके बाद हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। ईडी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीएम की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट के बीच उनके घर के बाहर बड़ी संख्‍या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया था। मंत्री आतिशी और सौरभ और विधानसभा अध्यक्ष भी वहां मौजूद रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार सुबह शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग के मामले में गिरफ्तारी से रोक लगाने से इनकार कर दिया था। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की बेंच ने अनुरोध संबंधी आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल के आवेदन को 22 अप्रैल को आगे के विचार के लिए सूचीबद्ध किया है। पीठ ने कहा, ‘हमने दोनों पक्षों को सुना है और हम इस स्तर पर संरक्षण देने के लिए इच्छुक नहीं हैं। प्रतिवादी जवाब दाखिल करने के लिए स्वतंत्र है।’

अंतरिम राहत के लिए आवेदन केजरीवाल की उस याचिका का हिस्सा है जिसमें पूछताछ के लिए उन्हें जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को चुनौती दी गई है। केजरीवाल ने ईडी द्वारा जारी नौवें समन के मद्देनजर अदालत का रुख किया है। नौवें समन में केजरीवाल को गुरुवार को पेश होने के लिए कहा गया था।

Latest articles

समीर वानखेड़े प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, केंद्र की चुनौती खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर...

मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा,

बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन नवीन...

बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! आपके फोन में घुस रहा है नया सुपर-वायरस

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हालात तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं क्योंकि...

रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

कई लोगों को अक्सर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने की समस्या होती है।...

More like this