Homeदेशजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान मंगलवार शाम को उधमपुर जिले में पटनीटॉप पर्यटन स्थल के पास अकर के जंगलों में शुरू किया गया। बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों का पता लगया। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई।

आतंकवादी जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों में सेना, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर घात लगाकर हमले कर रहे हैं।

इस साल 21 जुलाई तक आतंकवादियों ने 11 हिट-एंड-रन हमलों में सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों समेत 28 लोगों की हत्या कर दी है, जबकि सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए।

जम्मू डिवीजन के पर्वतीय क्षेत्रों में 40-50 कट्टर विदेशी आतंकियों के सक्रिय होने की सूचना मिलने के बाद, सेना ने डिवीजन के पर्वतीय जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, उधमपुर, कठुआ और रियासी में 4,000 से अधिक पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है।

इन सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की किसी भी तरह के हिट-एंड-रन हमलों को विफल करने के लिए पहाड़ों की चोटियों पर तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में पहले घात लगाकर अचानक हमले किए गए थे और फिर इन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में गायब हो गए।

सेना की रणनीति का उद्देश्य आतंकवादियों को इन पहाड़ी जिलों के घने जंगलों और हरियाली वाले क्षेत्रों से बाहर निकालना है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this