Homeदेशगुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,केंद्रीय मंत्री और दो बीजेपी...

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,केंद्रीय मंत्री और दो बीजेपी विधायक भी थे सवार

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

गुवाहाटी के गोपीनाथ बोर्दोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो की एक विमान की आपात लैंडिंग की गई। इस फ्लाइट 6E 2652 में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक प्रशांत भूषण और तेराश गोवाल भी सवार थे।

सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग

मंत्री रामेश्वर तेली ने फोन पर बताया कि तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद वे गुवाहाटी एयरपोर्ट पर ही हैं। उन्होंने कहा कहां की मैं बीजेपी विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाल के साथ उड़ान भर रहा था। आज मेरा असम के दुलियाजान ,तिंगखोंग और तिनसुकिया में तीन बैठकों का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने और वापस आने से पहले उड़ान 15 से 20 मिनट तक फ्लाइट हवा में रही, फिर इसकी गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग हुई। हम सभी सुरक्षित हैं।अधिकारियों ने बताया कि वह फ्लाइट फिर से उड़ान नहीं भरेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this