बीरेंद्र कुमार झा
मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय वायु सेवा के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर ने भोपाल के पास इमरजेंसी लैंडिंग की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार चालक दल सुरक्षित हैं टेक्नीशियन की एक टीम लैंडिंग वाली जगह में जा रही है जो मामले की जांच करेगी इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को एक खाली जगह में उतर गया है जो खेत की तरह दिख रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर एक खेत में तकनीकी खराबी की वजह से वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।इस हेलीकॉप्टर में छह जवान सवार थे। हेलीकॉप्टर को बैरसिया के डूंगरिया गांव में बने एक डैम के पास लैंड करवाने की खबर है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हेलीकॉप्टर डैम के पास काफी देर से चक्कर लगाता नजर आ रहा था, उसके बाद फिर वह एक खेत में उतर गया।
क्या बताया पुलिस ने
मौके पर मौजूद बैरसिया पुलिस थाने के निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि पायलट और चालक दल के पांच सदस्य सुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह 9:45 बजे हुई।कुलस्ते ने बताया कि वायु सेना की तृतीय एचयू यूनिट के विमान को भोपाल जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर डूंगरिया गांव में एक तालाब के पास खेत में आपात स्थिति में उतारा गया।एक अधिकारी ने कहा कि विमान भोपाल से झांसी जा रहा था, तभी उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए वायुसेना का एक दल घटना स्थल पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि टेक्निशियनों के एक अन्य दल के जल्द ही नागपुर से डूंगरिया गांव पहुंचने की उम्मीद है।
किसने तैयार किया है एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर
नौसेना, वायु सेना , थल सेना और तटरक्षक बल के पास कुल 325 से वाय अधिक एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर है ।पिछले दिनों इसकी हुई दुर्घटनाओं की घटना के बाद सभी एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर की कुछ दिनों तक गहन तकनीकी जांच की गई। सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटनाओं की जांच के दौरान कुछ घटकों में कुछ डिजाइन और धातु विज्ञान के मुद्दों को संभावित खामियों के रूप में पहचाना गया है। एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर को राज्य संचालित एयरोस्पेस प्रमुख हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।एएलएच ध्रुव 5 टन वजन वर्ग में एक जुड़वा इंजन, बहू भूमिका ,बहू मिशन हेलीकॉप्टर है।

