Homeदेशचुनावी बांड :एसबीआई की अर्जी पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा सुप्रीम...

चुनावी बांड :एसबीआई की अर्जी पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Published on

न्यूज़ डेस्क
चुनावी बांड से जुड़ा मामला अब और भी गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले एसबीआई को आदेश दिया था कि वह चुनावी बांड की पूरी जानकारी चुनाव आयोग को जामे करे ताकि चुनाव आयोग उसे अपने पोर्टल पर चढ़ा सके। लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने के बाद एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाल कर अनुरोध किया है कि चुनावी बांड की पूरी जानकारी देने के लिए उसे 30 जून तक का समय चाहिए।

अब सुप्रीम कोर्ट एसबीआई की अर्जी पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ एक अलग याचिका पर भी सुनवाई करेगी, जिसमें एसबीआई के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया गया है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड के जरिये राजनीतिक दलों को मिले चंदे का विवरण निर्वाचन आयोग को छह मार्च तक सौंपे जाने संबंधी शीर्ष अदालत के निर्देश की ‘‘जानबूझकर’’ अवज्ञा की।

कोर्ट ने 15 फरवरी को एक ऐतिहासिक फैसले में, चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया था और इसे ‘‘असंवैधानिक’’ करार देते हुए निर्वाचन आयोग को चंदा देने वालों, चंदे के रूप में दी गई राशि और पावती का 13 मार्च तक खुलासा करने का आदेश दिया था।

योजना को तुरंत बंद करने का आदेश देते हुए, शीर्ष अदालत ने योजना के तहत अधिकृत वित्तीय संस्थान एसबीआई को 12 अप्रैल, 2019 से उस दिन तक खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का विवरण 6 मार्च तक निर्वाचन आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था। साथ ही, आयोग को अपनी वेबसाइट पर 13 मार्च तक यह सूचना प्रकाशित करने को कहा था।

एसबीआई ने 4 मार्च को, राजनीतिक दलों द्वारा भुनाये गए चुनावी बॉन्ड के विवरण का खुलासा करने के लिए 30 जून तक समय बढ़ाने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।अपनी अर्जी में, एसबीआई ने दलील दी है कि प्रक्रिया को पूरा करने में समय लगेगा।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...