Homeदेशझारखंड की 81विधानसभा सीटों पर 13और 20नवंबर को वोटिंग,23 नवंबर को होगी...

झारखंड की 81विधानसभा सीटों पर 13और 20नवंबर को वोटिंग,23 नवंबर को होगी मतगणना

Published on

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा की।चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में इस बार 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को और 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी।दूसरे चरण की अधिसूचना 25 अक्टूबर को जारी होगी।

पहले चरण के लिए होने वाले नामांकन की जांच 28 अक्टूबर को और दूसरे चरण के नामांकन की जांच 30 अक्टूबर को होगी। पहले चरण में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार 1 नवंबर तक अपना नाम वापस ले पाएंगे।पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी।चुनाव आयोग ने बताया कि 25 नवंबर 2024 तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 2,57,78,149 (2 करोड़ 57 लाख 78 हजार 149) मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 1,30,65,449 (1 करोड़ 30 लाख 65 हजार 449) पुरुष मतदाता हैं, तो 1,27,12,266 (1 करोड़ 27 लाख 12 हजार 266) महिला और 434 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

चुनाव की तारीखों के साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। अब राज्य सरकार जनहित में कोई फैसला नहीं ले पाएगी और न ही सरकार का कोई मंत्री या विधायक किसी सरकारी सुविधा का लाभ ले सकेगा। इस तरह से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया समाप्त होने तक चुनाव आयोग का शासन चलेगा। ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर चुनाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती तक का आदेश जारी करने का अधिकार चुनाव आयोग को मिल गया ।

बिहार से अलग होकर 15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया झारखंड राज्य 5 प्रमंडल में बंटा हुआ है।राज्य में 24 जिले हैं।इनमें 81 विधानसभा सीटें हैं।

संताल परगना प्रमंडल के 6 जिलों में 18 विधानसभा सीटें हैं। 7 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। संताल परगना की देवघर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है।

उत्तरी छोटानागपुर में सबसे ज्यादा 7 जिले और 25 विधानसभा सीटें
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में 7 जिले हैं. इसी प्रमंडल में सबसे अधिक 25 विधानसभा सीटें हैं. 4 सीटें अनुसूचित
जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. इस प्रमंडल में कोई विधानसभा सीट आदिवासियों यानी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है. धनबाद, रामगढ़ और कोडरमा 3 जिले ऐसे हैं, जहां की सभी विधानसभा सीटें अनारक्षित हैं।

उत्तरी छोटानागपुर के 3 जिलों की 4 सीटें एससी के लिए आरक्षित
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 3 जिले ऐसे हैं, जहां की 4 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. चतरा जिले की दोनों सीटें सिमरिया और चतरा एससी के लिए आरक्षित हैं. गिरिडीह की जमुआ विधानसभा सीट और बोकारो की चंदनकियारी सीट भी एससी के लिए आरक्षित हैं।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 5 जिले आते हैं. इसमें 15 विधानसभा सीटें हैं. 11 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। राजधानी रांची स्थित कांके विधानसभा एकमात्र सीट है, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है।

कोल्हान प्रमंडल में 3 जिले हैं. इन 3 जिलों में 14 विधानसभा सीटें हैं. 14 में से 9 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।जुगसलाई इस प्रमंडल की एकमात्र सीट है, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए रिजर्व है।

कोल्हान की तरह ही पलामू प्रमंडल में भी 3 जिले हैं, लेकिन इस प्रमंडल में विधानसभा की सबसे कम 9 सीटें हैं।लातेहार जिले की मनिका सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है, तो लातेहार विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए।पलामू जिले का छतरपुर विधानसभा भी अनुसूचित जाति के लिए ही आरक्षित है।

झारखंड में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव 5 चरणों में कराए गए थे। तब 30 नवंबर को वोटिंग शुरू हुई थी और 20 दिसंबर तक चली थी। 23 दिसंबर को सभी सीटों पर एक साथ मतगणना कराई गई थी।पहले चरण की वोटिंग 30 नवंबर को हुई थी।इस दिन 13 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...