बुजुर्ग राशन कार्डधारियों को उनके घर तक राशन पहुंचाने के लिए करेंगे प्रयास :श्री अशोक चौधरी

0
4

पटना, 08 मई।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार की सुबह विभाग पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह सहित विशेष सचिव, श्री विभूति रंजन चौधरी, प्रबन्ध निदेशक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम श्री सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री रवीन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुश्री सृष्टि प्रिया सहित अन्य विभागीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया ।

पदभार संभालने के बाद माननीय मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार के करोड़ों लोगों के जीवन से काफी गहराई से जुड़ा विभाग है। राज्य में राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ से ज्यादा है। हमारा प्रयास होगा कि आगामी दिनों में राशन कार्ड के 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाए। कोई भी योग्य और जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहे। विभाग उपभोक्ताओं के हित में आगे भी लगातार काम करेगा।

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here