बीरेंद्र कुमार झा
झारखंड में जमीन की खरीद बिक्री मामले में जांच के सिलसिले में ईडी को किसी बॉस की तलाश है।दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री के जांच के दौरान बडगाई के राजस्व कर्मचारी के मोबाइल से बॉस की जमीन का ब्योरा मिला था। राजस्व कर्मचारी को इस जमीन का विस्तृत विवरण तैयार कर अपनी रिपोर्ट अंचल अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया गया था। राजस्व कर्मचारी बॉस का नाम नहीं बता पा रहा है। ईडी को फिलहाल उस बॉस की तलाश है जिसके लिए ,कर्मचारियों ने जमीन का विवरण तैयार किया था। ईडी ने जमीन की खरीद बिक्री मामले में रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन, बडगाईं के राजस्व कर्मचारी के घर से अंचल कार्यालय में रखे जाने वाले जमीन की मूल दस्तावेज मिली थी। ईडी ने छापेमारी के दायरे में शामिल लोगों का मोबाइल भी जप्त किया था।इसी क्रम में ईडी ने राजस्व कर्मचारी का मोबाइल भी जप्त किया था। उसके मोबाइल के जांच के दौरान एक जमीन का ब्योरा मिला था। पूछताछ के दौरान राजस्व कर्मचारियों ने बताया था कि उक्त जमीन बरियातू डीएवी स्कूल के पास है ।
बॉस की जमीन विस्तृत ब्योरा
जमीन की बाउंड्री पत्थर से की गई है। इसमें एक आउट हाउस भी बना है ,जिसमें कुछ लोग रहते हैं। कर्मचारी इस जमीन का विस्तृत ब्योरा तैयार करने और मापने के लिए अंचल के अमीन के साथ गया था। जमीन का ब्योरा तैयार करने के दौरान उसे जानकारी मिली थी कि यह जमीन किसी बॉस की है।राजस्व कर्मचारी ने जमीन की माफी के बाद रिपोर्ट अंचल कार्यालय में सोप दी थी।जांच में उसने पाया कि यह जमीन किसी बरियातू डीएवी स्कूल के पास की इस जमीन का कुल रखवा 8.46 एकड़ है। पूरी जमीन कल 12 प्लाटों में बटी हुई है ।खाता नंबर 221 जमीन भूईहरी प्रकृति की है।खाता नंबर 210,234, 223 और 227 में निहित जमीन वकास्त भुइंहरी प्रकृति की है, खाता नंबर 221 के प्लॉट नंबर 983 की जमीन कुश कुमार भगत वगैरह के नाम दर्ज है, खाता नंबर 109 की जमीन आरएस खतियान में लाल लोढ़ा पहन के नाम दर्ज है। खाता नंबर 210 की जमीन का कुछ हिस्सा शशि भूषण सिंह, भवानी शंकर लाल और बुधन राम वगैरह के नाम पर दर्ज है।

