ईडी निदेशक पहुंचे कोलकाता ,बड़े एक्शन की बढ़ी सम्भावना

0
184


न्यूज़ डेस्क
 पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के संदेशखली में पिछले दिनों राशन घोटाले के मामले में ईडी  शाहजहां शेख के घर पहुंची थी। शाहजहां से तो मुलाकात नहीं हुई लेकिन ईडी स्थानीय लोगों के हमले की शिकार हो गई। की घायल भी हुए और फिर ईडी को बैरंग वापस होना पड़ा था। लेकिन अब एक बार से फिर ईडी प्रमुख राहुल नवीन कोलकता पहुंचे हैं। उनके साथ कई अधिकारी भी है।

खबर मिल रही है कि ईडी निदेशक  राहुल आज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राहुल मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि राशन घोटाले में फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख को ढूंढने के लिए नया फैसला हो सकता है।

बता दें कि राशन घोटाले में फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख को ढूंढने के लिए नया फैसला हो सकता है। तलाशी के दौरान ही ईडी की टीम पर हमला हुआ था, जिसमें तीन अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बता दें कि शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो ईडी पर हमला करवाने वाला मास्टरमाइंड के बांग्लादेश फरार होने की आशंका है। बताते चलें कि भीड़ ने तीन अधिकारियों पर हमले किए थे। वहीं, एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया था।

 केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को बयान जारी कर पुलिस की भूमिका की कड़ी आलोचना की है। एजेंसी ने कहा कि राज्य पुलिस ने संदेशखाली में हुई घटना में केवल जमानती और गैर-अनुसूचित अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज की है तथा उसे शिकायत की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। ईडी ने कहा कि बनगांव में टीएमसी नेता शंकर आर्य के घर छापेमारी के बारे में पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के बाद भी अधिकारियों को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। भीड़ ने एजेंसी के वाहनों पर पथराव किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here