चाचा Sharad की उम्र पर भतीजे Ajit pawar ने कसा तंज- ‘80 के होने बाद भी रिटायर नहीं हो रहे’

0
83

विकास कुमार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक बार फिर चाचा शरद पवार पर तंज कसा है। पिछले साल जुलाई में भी अजित पवार ने चाचा की उम्र को लेकर टिप्पणी की थी। तब बांद्रा में अजित ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर कहा था कि “आप 83 साल के हो चुके हैं, क्या आप रुकने वाले नहीं हैं”। इसी तरह दिसंबर में अजित पवार ने कहा था, “जो काम उन्होंने 38 साल की उम्र में किया, वो काम मैंने 60 के बाद किया है।

एक बार फिर अजित पवार ने नाम लिए बगैर अपने चाचा की उम्र को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 80 साल के होने के बाद भी यह व्यक्ति रिटायरमेंट लेने को तैयार नहीं है। अजित पवार ने कहा कि एक उम्र होने के बाद लोगों को रुक जाना चाहिए। सालों से इस तरह की परंपरा चलती आ रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुनने को तैयार ही नहीं हैं। लोग अपनी बातों को लेकर अड़े हुए हैं। ज्यादातर इंसान 60 के बाद रिटायरमेंट ले लेते हैं तो कुछ 65 की उम्र में, कुछ 70 में और कुछ 80 में रिटायर हो जाते है,लेकिन 80 साल के होने के बाद भी यह व्यक्ति रिटायरमेंट लेने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। यह क्या चल रहा है,हम हैं न काम करने के लिए,अगर हम कहीं कुछ गलत करते हैं तो हमें बताइए। हमारे पास भी काम करने को लेकर काफी क्षमता है। मैं कई बार राज्य का उपमुख्यमंत्री रह चुका हूं,हमने कई सारी योजनाओं को सफल भी बनाया है।

चाचा शरद पवार की दम पर ही राजनीति में अजित पवार ने एक मुकाम हासिल किया है,लेकिन आज वक्त बदलते ही अजित पवार अपने चाचा पर ही तंज कस रहे हैं। लगता है अजित पवार अपने चाचा के हर एहसान को भूल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here