दिल्ली – एनसीआर से लेकर जम्मू कश्मीर तक भूकंप के झटके, सहमे लोग

0
118

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली- एनसीआर,चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के अलावा चीन और पाकिस्तान में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था।इस भूकंप का असर भारत के दिल्ली- एनसीआर, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में देखने को मिला। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 4 मापी गई है।

पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया है। पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 6 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के किसी नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।

भूकंप से स्कूल के बच्चे घबरा गए

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में इसके झटके महसूस किए गए। श्रीनगर से स्थानीय निवासी ने बताया कि भूकंप के झटके से स्कूल के बच्चे घबरा गए, दुकान में जो लोग थे, वह बाहर आ गए। पिछले हफ्ते भी ऐसा ही हुआ था। आज का झटका ज्यादा तेज था। पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में लगातार ऐसे झटके महसूस किए जा रहे हैं।

भूकंप का चक्रवात बिपोरजॉय से संबंध नहीं

भूकंप विज्ञान केंद्र दिल्ली के निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर 1:33 पर जम्मू कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया। 5.4 की तीव्रता का भूकंप माध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में इसके झटके महसूस किए गए हैं। 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप के अभी दोबारा आने की संभावना बनी हुई है। इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है।

दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद एक स्थानीय शख्स ने बताया कि जब मैं मेट्रो से बाहर निकल रहा था तभी मुझे भूकंप के झटके महसूस हुए।मुझे थोड़ा डर लगा, फिर मैं जल्दी-जल्दी सीढ़ियों से बाहर आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here