Homeदुनियानेपाल में भूकंप से भीषण तबाही, 128 की मौत, कई इमारतें ढहीं...

नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही, 128 की मौत, कई इमारतें ढहीं ,सैकड़ो घायल 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

    नेपाल से लेकर उत्तर भारत में देर रात आए भूकंप से तबाही मच गई है। हालांकि भारत में कहीं से भी किसी जान माल की छति की सुचना नहीं मिली है लेकिन नेपाल में इसका बड़ा असर पड़ा है। वहाँ जोरदार भूकंप आने से कम से कम 128 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। बचाव दल पहाड़ी गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
               नेपाल में देर रात आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं। इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इतनी मौतों की वजह ये है कि जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों में सो रहे थे। लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया। यदि यह दिन में आता तो थोड़ा काम नुकसान होता। शक्तिशाली भूकंप से दिल्ली, लखनऊ, पटना सहित भारत तक की इमारतें हिल गईं।
                    जाजरकोट से काठमांडू करीब 500 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप आने के बाद काठमांडू में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 रही थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नेपाल के इस इलाके में दर्जनों घर ढह गए। इस भूकंप से अब तक 128 की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग मलबे में दब गए। संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
                 भूकंप से हुई क्षति को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने लेकर दुख जताया है। नेपाल पीएमओ ने एक्‍स पर लिखा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शुक्रवार रात 11:47 बजे जजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के तत्काल राहत और बचाव के लिए 3 सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है।
                      जाजरकोट प्रमुख जिला अधिकारी सुरेश सुनार के मुताबिक भूकम्प के इपीसेंटर रहे पैंक और बारेकोट इस समय तक पूरी तरह से संपर्क विच्छेद हो गया है। टेलीफोन और मोबाइल टावर के साथ साथ पुलिस का संचार सेट भी वहां काम नहीं कर पा रहा है जिसके कारण वहां से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।



Latest articles

IND vs Aus 5th T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, 4-1 से श्रृंखला की अपने नाम

न्यूज डेस्क भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोमांचक...

राहुल गाँधी ने जनादेश को स्वीकारा ,पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर किया वार !

अखिलेश अखिल चार राज्यों के चुनावी परिणाम के कई संकेत हो सकते हैं लेकिन फिलहाल...

राजस्थान में बीजेपी ने उतारे थे सात सांसद ,कौन जीता कौन हारा !

न्यूज़ डेस्क यह बात साफ़ है कि बीजेपी कांग्रेस को बड़ी चुनौती देते हुए राजस्थान...

More like this

IND vs Aus 5th T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, 4-1 से श्रृंखला की अपने नाम

न्यूज डेस्क भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोमांचक...

राहुल गाँधी ने जनादेश को स्वीकारा ,पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर किया वार !

अखिलेश अखिल चार राज्यों के चुनावी परिणाम के कई संकेत हो सकते हैं लेकिन फिलहाल...