नशे की लत ने उजाड़ा घर,कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट

0
219

भुवनेश्वर (बीरेंद्र कुमार):उड़ीसा के देवगढ़ जिले में नववर्ष की शुरुआत एक दुखद घटना के साथ हुई। नशा के लिए पिता से जेब खर्च नहीं मिलने पर एक कलियुगी बेटे ने चाकू से गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देवगढ़ पुलिस ने मृत पिता रत्नाकर प्रधान का शव कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पुत्र दुर्योधन प्रधान को साथ गिरफ्तार कर लिया ।

पिता के सिर पर किए कई वार

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देवगढ़ थाना के कौआंशीबहाल गांव की है। इस वारदात को अंजाम देने से पहले पुत्र दुर्योधन प्रधान कहीं से नशे की हालत में घर लौटा और आते ही खाट पर लेटे अपने वृद्ध पिता रत्नाकर प्रधान से जेब खर्च के लिए रुपए मांगने लगा। इसपर वृद्ध पिता रत्नाकर प्रधान ने जब नशे के खातिर उसे जेब खर्च देने से इनकार किया तो उस कलियुगी बेटा दुर्योधन प्रधान ने अपना आपा खो दिया और एक धारदार चाकू से अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी दुर्योधन प्रधान ने अपने पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई ।जैसे ही घटना की जानकारी पड़ोसियों को लगी वैसे ही उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी। हत्या की खबर पाते ही देवगढ़ थाना के थानेदार सुरेंद्र नायक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी पुत्र दुर्योधन प्रधान को चाकू समेत गिरफ्तार करने के बाद मृत पिता रत्नाकर प्रधान के शव को भी अपने कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here