ट्रंप की धमकी से दुनिया में हड़कंप! आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”, ईरान को दी बड़ी चेतावनी

0
32

Donald Trump Iran Threat: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर एक और कड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए संकेत दिया कि स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है और अगर हालात नहीं बदले तो बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

अपने बयान में Donald Trump ने कहा कि वह किसी भी तरह के विनाश के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं जहां कठोर कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा हालात ईरान में बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं।

“47 साल के दौर का अंत हो सकता है”

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान में लंबे समय से चल रहे तनाव, हिंसा और अस्थिरता का अंत संभव है। उनके मुताबिक, यदि सत्ता में बदलाव होता है तो वहां एक अधिक संतुलित और समझदार नेतृत्व उभर सकता है। उन्होंने इसे दुनिया के इतिहास का अहम मोड़ बताया।

पहले दे चुके हैं सख्त चेतावनी

इससे पहले व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Donald Trump ने Strait of Hormuz को लेकर ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान ने समय रहते कदम नहीं उठाया, तो अमेरिका उसके महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पावर प्लांट और पुलों को निशाना बना सकता है।

ट्रंप ने यह भी कहा था कि हालात ऐसे हैं कि कार्रवाई कभी भी की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि बातचीत के रास्ते अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं।

हमलों से और बढ़ा तनाव

इधर क्षेत्र में हालात और बिगड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक अहम पुल और रेलवे संरचना को नुकसान पहुंचा है, जिससे कई शहरों की रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, Kharg Island पर भी हमलों की खबर है, जो ईरान के लिए बेहद अहम तेल निर्यात केंद्र माना जाता है।

युद्धविराम से इनकार

इस बीच ईरान ने किसी भी अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है, जिससे वैश्विक स्तर पर भी चिंता गहराती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here