ब्रिटेन की शाही परिवार में बढ़ा विवाद, प्रिंस विलियम ने पिता किंग चार्ल्स से मांग लिया महल का किराया

0
115

बीरेंद्र कुमार झा

ब्रिटेन के शाही घराने में पारिवारिक विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।अब किंग चार्ल्स और प्रिंस विलियम के बीच दूरियां बढ़ती दिख रही है। प्रिंस विलियम ने पिता किंग चार्ल्स से वेल्स के होली डे होम में रहने का किराया भी मांग लिया है। गौरतलब है कि गर्मियों के महीने में ब्रिटेन की महारानी भी वेल्स के इस आलिशान महल में कुछ हफ्ते रहा करती थी। 2007 में किंग चार्ल्स ने ही यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। हालांकि अभी इसके देखरेख का जिम्मा प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम के पास है।

किंग चार्ल्स का सामान बाहर करवा सकते हैं प्रिंस विलियम

प्रिंस विलियम ने कहा है कि ग्रामीण इलाके में स्थित इस महल में रहने के लिए किंग चार्ल्स को इसका भुगतान करना होगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किंग चार्ल्स ने ऐसा नहीं किया तो उनका सामान बाहर कर दिया जाएगा।डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक किंग्स चार्ल्स प्रिंस विलियम के इस फैसले से नाराज हैं।

किंग चार्ल्स को बेहद पसंद है यह जगह

प्राप्त जानकारी के अनुसार किंग चार्ल्स प्रिंस विलियम की इस शर्त से नाराज थे, लेकिन फिर उन्हें मानना पड़ा।अब जब तक किंग चार्ल्स वहां रहेंगे, उन्हें इसका किराया देना होगा। उनके जाने के बाद इसे किराए पर किसी और को दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि किंग चार्ल्स को यह जगह बहुत पसंद है। उन्होंने कहा था कि देर से ही सही लेकिन वेल्स में इतनी खूबसूरत जगह पाना मेरे लिए स्वर्ग पाने की तरह है। उन्होंने यहां की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा था कि जंगल, तट ,किला, गांव और सामान्य सा बाजार के बीच यह जगह बेहद खूबसूरत है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन के शाही परिवार में पड़ी फूट अब दुनिया से छिपी नहीं है। किंग चार्ल्स के राजतिलक में प्रिंस हैरी को भी आमंत्रित किया गया था,हालांकि प्रिंस विलियम इसे नहीं चाहते थे कि हैरी को वहां बुलाया जाए। किंग चार्ल्स कहते रहते हैं कि वह दोनों बेटों को बराबर प्यार करते हैं।लेकिन विलियम और हैरी के बीच रिश्ते पहले से ही खराब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here