अपने ही बुने जाल में फंसेंगे दिशा सालियान मामले के आरोपी रिया,आदित्य,परमवीर आदि

0
3

दिशा सालियान मामले में उनके पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने बॉम्बे हाई कोर्ट और सीबीआई के समक्ष मुंबई पुलिस की जांच के रिकॉर्ड व बयानों में कई विरोधाभास और खामियां पेश की हैं। दिशा सालियां के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने Qvive मीडिया के एडिटर इन चीफ आशुतोष पाठक को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जिस प्रकार से तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने अवैध उगाही के बदले रिया चक्रवर्ती, आदित्य ठाकरे, डीनो मारिया और अन्य आरोपियों को बचाने के बदले मुंबई पुलिस से दिशा सालियान के गैंगरेप और हत्या के मामले को आत्महत्या में परिणत करने के लिए कई झूठी कहानियां गढ़वाई। लेकिन अब उनके द्वारा गढ़वायी गई, ये झूठी कहानियां अन्य आरोपियों को तो नहीं ही बचा पाएगी, खुद परमवीर सिंह जो सीबीआई के एफ आई आर में दिशा सालियान मामले में आरोपी बनाए गए हैं वह भी नहीं बचेंगे। इस इंटरव्यू में निलेश ओझा ने कई जांच रिकॉर्ड के उदाहरण से अपने बातों को बल प्रदान किया।

पोस्टमार्टम और शव से जुड़े विरोधाभास को दर्शाते हुए उन्होंने निम्नलिखित दावे किए:

तारीख और कोविड देरी का दावा: नीलेश ओझा के अनुसार, मुंबई पुलिस और एसआईटी ने हलफनामे में कहा कि पोस्टमार्टम 11 जून को हुआ और इसमें देरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट आने के कारण हुई। ओझा का दावा है कि पुलिस रिकॉर्ड इस दावे के विपरीत हैं और वास्तविकता से मेल नहीं खाते।
पोस्टमार्टम निर्देशों में बदलाव: ओझा के मुताबिक, 9 जून को लिखे गए पत्र में केवल शराब के सेवन की जांच का निर्देश था, जबकि 11 जून को नए डॉक्टर को लिखे पत्र में बलात्कार, चोट और ऊंचाई से गिरने या हत्या जैसे पहलुओं की बात कही गई।

समय और पुलिस की मौजूदगी का अंतर को भी उन्होंने दृढ़तापूर्वक बताया।

ADR और पुलिस उपस्थिति का समय: नीलेश ओझा की दलीलों के अनुसार, इमारत में पुलिस की मौजूदगी का समय (रात 12:59 से 2:14 बजे) एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) के समय (2:25 / 3:07 बजे) से पहले का दर्शाया गया है।

पंचनामा और जब्ती में देरी: उन्होंने पंचनामे में लगभग 9 घंटे की देरी तथा 17 जून 2020 को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की देरी से जब्ती को जांच की विश्वसनीयता से जोड़ा है।

रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों पर उन्होंने सवाल उठाये

डायरी और पंचनामा में बदलाव: नीलेश ओझा का आरोप है कि पुलिस ने रिकॉर्ड में बार-बार बदलाव किए, स्टेशन डायरी के पन्नों से छेड़छाड़ की और मोबाइल जब्ती पंचनामे की तारीख में हेरफेर किया।

गवाहों के बयानों में अंतर: उन्होंने प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयानों और घटना के समय से जुड़ी पुलिस की कहानी के बीच विरोधाभास होने का दावा किया है।

धारा 174 बनाम FIR: ओझा ने यह भी तर्क दिया कि सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोपों वाली शिकायत पर केवल धारा 174 के तहत जांच करना और एफआईआर दर्ज न करना कानूनी प्रक्रिया के विरुद्ध है।

इन दलीलों और रिकॉर्ड्स के आधार पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया, जबकि सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here