Homeदेशचीन सीमा विवाद : वार्ता की पहल किसने की जिनपिंग या मोदी...

चीन सीमा विवाद : वार्ता की पहल किसने की जिनपिंग या मोदी ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 
भारत -चीन सीमा विवाद का अभी तक कोई हल निकलता तो नहीं दिख रहा है लेकिन जोहान्सबर्ग में जिनपिंग और मोदी के बीच चाँद समय की बैठके अब राजनीति मसला बनता जा रहा है। चीन का दावा है कि जोहान्सबर्ग में भारत के साथ जो बैठक हुई है वह भारत के अनुरोध पर ही किया गया। दरअसल चीन यह दिखाना चाहता है कि सीमा विवाद मसले पर कोई भी बातचीत वह भारत के साथ नहीं करना चाहता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर यह बातचीत शुरू की गई। अगर प्रधानमंत्री मोदी का नौरोध नहीं होता तो चीन बात नहीं करता। यह सब चीन का दावा  है। लेकिन अब ब्रिक्स की बैठक समाप्त हो गई है। सभी नेता अपने ा-अपने देश लौट गए हैं और खुद प्रदाहनमंत्री मोदी भी दिल्ली पहुँच गए तब सीमा विवाद को लेकर  भारत की बैठक से जुडी राजनीतिक सुर्खियां बन रही है।    
                 इधर भारत ने चीन के इस दावे को खारिज किया है कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत भारत के अनुरोध पर हुई थी। भारत ने कहा कि हकीकत इससे उलट है। दोनों नेताओं की बातचीत चीन के अनुरोध  पर हुई है। विदेश मंत्रालय के जानकार सूत्रों ने चीन की ओर से किए गए दावे को खारिज किया है और कहा है कि चीन का अनुरोध लंबित था। गौरतलब है कि जोहान्सबर्ग में दोनों नेताओं ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए प्रयास करने पर सहमति जताई थी।
                  गौरतलब है कि चीन ने दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक भारत के अनुरोध पर हुई थी। सरकार के जानकार सूत्रों ने इसका खंडन किया। सूत्रों की ओर से कहा गया है कि चीनी पक्ष से एक लंबित अनुरोध था। सरकारी सूत्रों ने कहा है- चीनी पक्ष की ओर से द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध लंबित था। बताया गया कि इसके बावजूद दोनों नेताओं ने जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान लीडर्स लाउंज में अनौपचारिक बातचीत की।
                        हालांकि बाद में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अगस्त को भारत के अनुरोध पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। भारत के शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इसका खंडन किया है। गौरतलब है कि भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत के दौरान शी जिनपिंग को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अनसुलझे मुद्दों के संबंध में भारत की चिंताओं के बारे में बताया। बैठक में दोनों नेता वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तेजी से तनाव कम करने के लिए काम करने पर सहमत हुए।   

          और अंत में तो यही कहा जा सकता है कि पहल चाहे जिसने भी की हो सीमा विवाद ख़त्म हुआ या नहीं ? क्या चीन  पीछे हटा ? क्या भारत की सेना जहां पहले तक पेट्रोलिंग करती थी वहां तक जा पहुंची। और सबसे बड़ी बात कि क्या भारत और चीन का सीमा विवाद ख़त्म हो गया ? इसका उत्तर कौन देगा ?

Latest articles

मिस्टर मोदी आप तमिल लोगों की आवाज; एक्टर विजय के समर्थन में क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अभिनेता विजय की फिल्म...

चीन-पाकिस्तान को आर्मी चीफ की दो टूक,  शक्सगाम घाटी में दखल बर्दाश्त नहीं

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, पाकिस्तान और चीन के बीच 1963...

UPI यूजर्स ध्यान दें! एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली,जानिए बचने का तरीका

भारत में UPI पेमेंट आज रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है।किराने की...

निपाह वायरस कितना खतरनाक, क्या है इससे बचने का तरीका

पश्चिम बंगाल में 11 जनवरी को निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले मिलने की...

More like this

मिस्टर मोदी आप तमिल लोगों की आवाज; एक्टर विजय के समर्थन में क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अभिनेता विजय की फिल्म...

चीन-पाकिस्तान को आर्मी चीफ की दो टूक,  शक्सगाम घाटी में दखल बर्दाश्त नहीं

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, पाकिस्तान और चीन के बीच 1963...

UPI यूजर्स ध्यान दें! एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली,जानिए बचने का तरीका

भारत में UPI पेमेंट आज रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है।किराने की...