HomeदेशMaharashtra: आरक्षण के लिए अब धनगरों ने काटा बवाल, मंत्री राधाकृष्ण विखे...

Maharashtra: आरक्षण के लिए अब धनगरों ने काटा बवाल, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर फेंका हल्दी पाउडर!

Published on

विकास कुमार
मराठा आरक्षण का मुद्दा महाराष्ट्र में शांत भी नहीं हुआ है कि अब धनगरों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाया है। धनगरों ने आरक्षण की अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए एक मंत्री पर हल्दी पाउडर फेंक दिया। राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर सरकारी गेस्ट हाउस में दो लोगों ने हल्दी पाउडर छिड़क दिया है।

हल्दी पाउडर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान धनगर आरक्षण कृति समिति के सदस्य शेखर बागले के तौर पर की गई है। बागले ने चेतावनी दी कि अगर धनगर आरक्षण मुद्दे का जल्द समाधान नहीं किया गया तो अगली बार वे मंत्रियों या यहां तक कि सीएम का चेहरा काला करने में भी संकोच नहीं करेंगे। धनगरों को विमुक्त जाति और घुमंतू जनजाति श्रेणी के तहत लगभग साढ़े तीन फीसदी आरक्षण मिलता है लेकिन वे भारत के अन्य हिस्सों में अनुसूचित जनजाति समूह के कोटा के बराबर आरक्षण चाहते हैं। धनगरों का दावा है कि सरकार के पास मौजूद दस्तावेज में धनगर लिखने में टाइप की त्रुटि ने उन्हें ‘धंगर’ बना दिया है, जिससे जटिलताएं पैदा हो गई हैं, और उन्हें महाराष्ट्र में वीजेएनटी श्रेणी के साथ जोड़ा जा रहा है। समिति के नेताओं ने कहा है कि निज़ाम काल के दौरान धनगरों को एसटी श्रेणी के तहत आरक्षण हासिल था इसलिए उन्हें एसटी का दर्जा दिया जाए।

महाराष्ट्र में हर समुदाय अपने लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण हासिल करना चाह रहा है,शिंदे सरकार के लिए इस चुनौती से निपटना आसान नहीं होगा। क्योंकि एक जाति को आरक्षण दिया जाए तो अगले दिन दूसरी जाति भी आरक्षण की मांग करना शुरू कर देगी। अगर इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो मराठा समाज के साथ धनगर समाज भी 2024 में बीजेपी के विरोध में मतदान कर सकता है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this