HomeदेशMaharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने धनगर आरक्षण के लिए बनाया पैनल, भुजबल...

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने धनगर आरक्षण के लिए बनाया पैनल, भुजबल ने OBC समाज के आरक्षण में छेड़छाड़ का किया विरोध

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धनगर आरक्षण के लंबित मुद्दे पर एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया है। पिछले कुछ दिनों में मंत्री छगन भुजबल के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति का पारा चढ़ गया है। भुजबल ने साफ कर दिया है कि ओबीसी मराठों के साथ अपना कोटा साझा करने के किसी भी कदम का कड़ा विरोध करेंगे। महाराष्ट्र में 54 फीसदी आबादी ओबीसी समाज का है,वहीं मनोज जरांगे-पाटिल ने कहा कि आखिर भुजबल को मराठों के प्रति इतना गुस्सा क्यों है।

वहीं दूसरे नेताओं ने भी ओबीसी आरक्षण में छेड़छाड़ का विरोध किया है। नाना पटोले,जितेंद्र अवहाद और संजय राउत ने शिंदे पर ओबीसी आरक्षण को कम करने का आरोप लगाया है। इन नेताओं का कहना है कि शिंदे सरकार ओबीसी आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने ओबीसी आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है।

वहीं वंचित बहुजन आघाडी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने भुजबल पर हमला बोला है तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भुजबल का समर्थन किया है। नाराज लोगों को शांत करने का प्रयास करते हुए शिंदे ने मुद्दे को भ्रमित करने के लिए भुजबल को फटकार लगाई है,और दोहराया कि सरकार ओबीसी कोटा से मराठा आरक्षण नहीं देगी। शिंदे ने डिप्टी सीएम अजित पवार से हस्तक्षेप करने की अपील की है। साफ है कि मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this