Maharashtra: देवेन्द्र फडणवीस का राहुल गांधी पर हमला- ‘मोहब्बत दुकान में नहीं हमारे दिल में होनी चाहिए’

0
340

विकास कुमार
महाराष्ट्र में ओबीसी समाज के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए बीजेपी ने ओबीसी जागर यात्रा निकाली। वाशिम में इस यात्रा के समापन समारोह में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हिस्सा लिया।

फडणवीस ने कहा कि देश में ओबीसी प्रधानमंत्री हैं और ऐसे नेता हैं जो ओबीसी के लिए काम करने के वास्ते खड़े हैं।

फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 60 फीसदी मंत्री ओबीसी,एससी और एसटी समुदाय से हैं।

वहीं फडणवीस ने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर भी निशाना साधा है। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं,लेकिन मोहब्बत किसी दुकान में नहीं होता है बल्कि इसे हमारे दिल में होना चाहिए।

फडणवीस ने भरोसा दिया है कि बीजेपी मराठा और धनगर समुदायों को महाराष्ट्र में आरक्षण दिलाएगी। ओबीसी और मराठा समाज को एक साथ साधने की कोशिश बीजेपी कर रही है,वह अपने मकसद में किस हद तक कामयाब होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here