दिशा सालियान मामले में पर्याप्त सबूतों के बावजूद CBI नहीं कर रही कस्टोडियन इंक्वारी

0
1

दिशा सालियान के मामले में तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के इशारे पर मुंबई पुलिस ने इस मामले के आरोपियों रिया चक्रवर्ती, आदित्य, ठाकरे, डीनो मारिया आदि को बचाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाये थे।एक ही व्यक्ति दिशा सालियान के पोस्टमार्टम के लिए कुछ दिनों के अंतराल पर दो – दो पत्र निर्गत किए,दो – दो तरह के सैंपल फारेंसिक जांच के लिए भेजे।चूंकि ऐसे दस्तावेज पुलिस ,जांच एजेंसी और अदालत के लिए गोपनीय दस्तावेज होते हैं, इसलिए इस पर पर्याप्त मीडिया रिपोर्ट भी नहीं आ पाते हैं। इसके अलावा इस मामले में आदित्य ठाकरे जैसे रसूखदार लोगों की शामिल होने और मुंबई पुलिस कमिश्नर जैसे भ्रष्ट पदाधिकारी से इनकी संलिप्तता होने की वजह से मीडिया भी दो भागों में बंटी होती है। एक जो इन भ्रष्ट लोगों के चाटुकार होते हैं,वे इन रसूखदार लोगों के पक्ष में बिना किसी प्रमाण के हां में हां मिलाते रहते हैं ,जबकि दूसरी तरफ Qvive नेटवर्क जैसे कुछ मीडिया हाउस गोपनीय होने के बावजूद ऐसे तथ्य जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी और दिशा सालियान के पिता सतीश सालियन के वकील निलेश ओझा के पास से जुटा ले रहे हैं और मौजूद दस्तावेजों की विसंगतियों का अध्ययन का जनता के समक्ष उसे प्रगट कर रहे हैं।

दिशा सालियान के मामले में पुलिस की जांच में इतनी विसंगतियां हैं जो सिर्फ इस मामले के आरोपियों रिया चक्रवर्ती, आदित्य ठाकरे, डीनो मारिया आदि को ही नहीं बल्कि उन्हें बचाने में जुटे तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह तक को सजा दिलवाने में सक्षम हैं।

दिशा सालियान मामले से जुड़ी मुंबई पुलिस की जांच रिपोर्ट में इतनी विसंगतियों के बावजूद CBI ने 2 सितंबर को जब से बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले को CBI को सौंपा है, तब से लेकर अब तक इस मामले में किसी को भी अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ नहीं की है। ऐसे में इसे लेकर आम लोगों को अब CBI पर भी शक होने लगा है की कहीं यह भी तो इन रसूखदार आरोपियों के साथ मिलकर मुंबई पुलिस वाले रास्ते पर ही नहीं चलने लगी है। CBI भ्रष्टाचार के कारण इस मामले को दबाकर बैठी हुई है या फिर कुछ अलग ही ढंग से इस मामले को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है या तो CBI वाले ही जाने, लेकिन मैं Qvive नेटवर्क के द्वारा उठाई गई कुछ विसंगतियां को आपके समक्ष उपस्थित कर रहा हूं ।

सबसे पहले तो मुंबई पुलिस की जांच में दिशा सालियान के मौत के समय को लेकर ही भारी विसंगति हैं, जिसे लेकर उसकी जांच पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इसे कड़ी फटकार लगा चुकी है ।खासकर दिशा सालियान के अंकिता के साथ की गई बातचीत के मुंबई पुलिस की जांच पर भी यह प्रश्न चिन्ह लग चुका है कि यह फोन कॉल दिशा सालियान की मृत्यु के पश्चात का है। इसके साथ एक बड़ा प्रश्न चिन्ह यह भी खड़ा हो गया कि दिशा सालियान की मौत हो जाने के बाद भी उसके फोन को कौन चला रहा था?

इसके बाद दूसरी प्रमुख विसंगति दिशा सालियान के पोस्टमार्टम से जुड़ी हुई है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ADR 85/20 20 को लेकर दो पत्र जिसकी पत्र संख्या क्रमशः 419 और 456 है उसमें कई विसंगतियां पाई गई हैं। खासकर पत्र संख्या 419 में फॉरेंसिक जांच के लिए एनल स्वाब, वेजाइनल स्वाब और ब्लड तीन सैंपल सीलबंद बोतलों में 16 जून को भेजा गया था,जिसे वापस मंगवा लिया गया था और चार दिन बाद 20 जून को पत्र संख्या 456 में दो सीलबंद बोतलों में एनल और वेजाइनल स्वाब को जांच के लिए भेजा गया था। यहां यह बड़ा सवाल उठता है कि फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से एक सैंपल क्यों हटा लिया गया और फिर एक ही व्यक्ति की जांच के लिए दो-दो पत्र क्यों लिखे गए?

इसके अलावा दिशा सालियान जिसका पुलिस फाइलों में ADR नंबर 85/ 2020 है उसके दो बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात का उल्लेख है। हालांकि इसमें जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहले आई थी उसके दबा दी गई थी और उसकी जगह दो दिनों के बाद दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने की बात दस्तावेजों में दर्ज की गई है। यहां भी पुलिस के अनुसार दिशा सालियान की मौत और फिर उसके पोस्टमार्टम में हुई देरी उस बात का खुलासा कर रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कुछ गड़बड़ियों जरूर की गई है।तब इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया था, जिसमें यह कहा जा रहा था कि पहले पोस्टमार्टम करके पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पुलिस बॉडी हैंडओवर रिसिप्ट लेकर लाश किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया था जो सतीश सालियान की जगह आदित्य ठाकरे का कोई गुर्गा था,जो पुलिस की मिलीभगत से लाश को लेकर गायब हो गया था। मामले के तूल पकड़ने पर लाश को वापस लाया गया था और फिर दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग ढंग से बनवाई गई थी, इसके बाद दिशा सालियान की बॉडी को पुलिस ने उसके पिता सतीश सालियान को बॉडी हैंडओवर रिसिप्ट पर दस्तखत करवाकर सुपुर्द कर दिया था। ऐसे में एक बड़ा सवाल या उठना है कि जब पूर्व में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दिशा सालियान की बॉडी किसी को दे दिया था तो फिर बाद में वह बॉडी कहां से आई और इस बीच में उसे बॉडी के साथ क्या-क्या किया गया। वह व्यक्ति कौन था और मुंबई पुलिस से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई या फिर किसी के इशारे पर मुंबई पुलिस ने यह गड़बड़ झाला किया था?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here