गृहमंत्री होने के बावजूद अफसरों के “चौधरी” नहीं होंगे सम्राट! CM नीतीश ने चला ऐसा दांव

0
50

बिहार में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय सहयोगियों को दिया है। इससे पहले वह चाहे जिस भी गठबंधन के साथ रहे हैं गृह विभाग हमेशा अपने पास ही रखते रहे हैं। लेकिन इस बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई है और बीजेपी ने सम्राट चौधरी को इस विभाग का जिम्मा सौंपा है।हालांकि, सम्राट भले ही बिहार के नए गृह मंत्री बन गए हैं लेकिन अफसरों पर उनकी चौधराहट नहीं चल पाएगी।

दरअसल, किसी भी जिले को चलाने की जिम्मेदारी उस जिले के जिलाधिकारी और दूसरे विभाग के अधिकारियों के पास होती है और वह अपनी रिपोर्ट सामान्य प्रशासन के विभाग के मंत्री को देते हैं। बिहार में यह मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है।वहीं, किसी भी जिले के आईएएस और अन्य अधिकारियों का तबादला भी सामान्य प्रशासन करता है। ऐसे में यह कहना कही से गलत नहीं होगा कि भले ही बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी हैं लेकिन अधिकारियों पर उनकी नहीं बल्कि नीतीश कुमार की ही चौधराहट चलेगी।

हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सम्राट चौधरी के पास बिल्कुल ही पावर नहीं है।सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से गृह मंत्रालय के तहत आती है।यानी पुलिस महकमा पूरी तरह से सम्राट चौधरी के हाथों में होगा।इसके अलावा जेल और इस तरह की बाकी चीजों में सीधा गृह मंत्रालय का हस्तक्षेप होता है।पुलिस अधिकारियों के तबादले और उनकी तैनाती कहां होगी यह सम्राट ही तय करेंगे।इसके अलावा पूरे राज्य में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

पुलिस विभाग के सिपाही से लेकर डीजीपी अब सीधे सम्राट को रिपोर्ट करेंगे।किस नेता को कितनी सुरक्षा मिलेगी, यह फैसला भी सम्राट चौधरी ही करेंगे।राज्य का खुफिया विभाग भी उन्हें ही रिपोर्ट करेगा। इसके अलावा हिंसा, दंगे कंट्रोल करने और तमाम तरह की बड़ी गिरफ्तारियों में अब उनका सीधा हस्तक्षेप होगा।

बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होते ही अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू हो गया है।बेगूसराय जिले में शुक्रवार की रात कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय का एनकाउंटर किया गया।एसटीएफ और जिला पुलिस ने एकसाथ मिलकर यह कार्रवाई की।यह पूरी घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना इलाके के शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के पास की है।

इस मामले को लेकर बताया गया कि एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि साहेबपुर कमाल थाना इलाके के मल्हीपुर गांव के आस-पास ही कुख्यात शिवदत्त राय हथियार खरीदने के लिये पहुंचा है।यह सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम मल्हीपुर गांव पहुंची है।साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।इस दौरान 2 बाइक पर 6 अपराधी सवार थे। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी आत्मरक्षा में गोली चलाई गई इस घटना में शिवदत्त राय के जांघ में गोली लगी।इसके बाद बाकी सभी अपराधी वहां से भाग गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here