केशव प्रसाद मौर्य का चौंकाने वाला दावा, अखिलेश यादव की बढ़ सकती है टेंशन

0
111

बीरेंद्र कुमार झा
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग किसी से छिपी नहीं है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिर एक बार ऐसा दावा किया है जिससे समाजवादी पार्टी खेमे में खलबली मचना तय है। इस बयान से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी टेंशन बढ़ सकती है।

अपने 100 विधायक भी बचा लें अखिलेश यादव

एक निजी चैनल के साथ बातचीत करते हुए सपा प्रमुख के उन्हें मुख्यमंत्री बनाने वाले  दावे पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अपने 100 विधायक बचा लें तो वही ज्यादा है।उन्हें इतना भी समझ नहीं है कि केशव प्रसाद मौर्य उस मिट्टी के बने हैं जिसके लिए “नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे, त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्, महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे, पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते.’ प्रार्थना की जाती है।में राम जन्म भूमि आंदोलन का सिपाही हूं। आज मूझे बीजेपी के कार्यकर्ता के नाते जो दायित्व मिला है,में उसे जी जान से पूरा करने में जुटा हुआ हुं।

50 सपा विधायक कर चुके हैं मुलाकात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे अगर बीजेपी के सिपाही से ऐसा पूछते हैं तो, भगवान उन्हें सदबुद्धि दे!यह उनके बस की बात नहीं है ।वे अपनी पार्टी को बचा लें, वहीं काफी है।उनकी पार्टी के आधे से ज्यादा विधायक मेरे संपर्क में हैं, वो कह रहे हैं कि मुझे बीजेपी ज्वाइन करा लो, हम अखिलेश यादव के साथ नहीं रहना चाहते हैं।मैं 50 से ज्यादा विधायक बता रहा हूं, मुझसे मिल चुके हैं।अगर अखिलेश यादव को इतन भी पता नहीं है तो, उनको इसका पता करना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण सफाया तय है।लोकसभा के लिए सपा का दावा सिर्फ एक शिगूफा है।मुझे विश्वास है यदुवंशी भी कमल का बटन दबाकर देश को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 400+ सांसदों के साथ सरकार बनाने में सहयोगी बनेंगे।” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद फिर से बीजेपी और सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो सकती है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्या कहा था, जिससे भड़के केशव प्रसाद मौर्य

एक इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दिया था कि 100 विधायक ले आएं, तो समाजवादी पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना देगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here