Homeदेशनीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आखिर सरकार गठन के 6 दिन बाद नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया। आज से 6 दिन पहले तह नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बिहार में चल रही थी लेकिन नीतीश ने पाला बदलकर फिर से एनडीए के साथ चले गए थे।                  

 मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन के अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है, रखा है।           वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वित, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।

इसी तरह विजय  कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जन-संपर्क विभाग दिया गया है। जबकि  विजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण और डा० प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछडा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।        

श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण जबकि  संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this