बिहार में डेंगू का कहर जारी, पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड टूटा

0
148

पटना: बिहार में डेंगू का कहर जारी है,हालांकि छठ पूजा के बाद डेंगू मरीजों की संख्या में कमी आयी है। राज्य के विभिन्न इलाकों में अभी भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इस साल सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो डेंगू ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
एक साथ इतने डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में हैं। बताया जाता है कि डेंगू के मरीज मिलने के बाद उसके घरों के आसपास एंटी लार्वा की फॉगिंग कराई जा रही है।

निजी अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों की भीड़

निजी अस्पतालों में भी काफी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज उपचार करा रहे हैं, जिसमें डेंगू के संदिग्ध लक्षण हैं। कई मरीज घर में ही रहकर इलाज करा रहे हैं। पटना जिले में डेंगू बीमारी का प्रकोप इतना अधिक है कि इसने अपना बीते छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2016 से 2021 के बीच वर्ष 2019 में 2905 मरीज मिले थे, जिसका रिकॉर्ड जिले में 10 दिन पहले ही टूट चुका है। अब तक जिले में 5529 डेंगू के नये मरीज मिल चुके हैं।

राजधानी पटना में हर रोज 100 नए डेंगू के मरीज

एक अनुमान के मुताबिक, वर्तमान में भी पटना जिले में रोजाना 100 से अधिक नये मरीज चिन्हित किये जा रहे हैं। पटना के अस्पतालों पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच के डेंगू वार्ड में अभी भी डेंगू के मरीज भर्ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here