HomeदेशCM नीतीश कुमार पर BJP नेता विजय सिन्हा का वार- ‘मुख्यमंत्री जी...

CM नीतीश कुमार पर BJP नेता विजय सिन्हा का वार- ‘मुख्यमंत्री जी को विशेष राज्य का दर्जा नहीं चाहिए आपको सत्ता चाहिए’

Published on

विकास कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को हवा दी है। दरअसल नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग फिर से उठाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा जल्दी नहीं देंगे तब बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

वहीं नीतीश कुमार की इस मांग से बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा तिलमिला उठे हैं। सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को विशेष राज्य का दर्जा नहीं बल्कि सत्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं और दलितों का सदन में अपमान किया है। सिन्हा का कहना है कि अब नीतीश कुमार से बिहार संभलने वाला नहीं है।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो केंद्र सरकार ही दे सकती है,लेकिन नीतीश कुमार और बीजेपी आलाकमान के बीच रिश्ते बहुत तनावपूर्ण है। ऐसे में शायद ही नीतीश कुमार की मांग पर केंद्र सरकार कोई एक्शन लेगी। इसलिए विशेष राज्य के दर्जे की नीतीश की मांग कभी पूरी नहीं की जाएगी।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this