Homeदेशदिल्ली शराब घोटाला : ईडी ने भेजा केजरीवाल को चौथा समन 

दिल्ली शराब घोटाला : ईडी ने भेजा केजरीवाल को चौथा समन 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार ईडी उनके ऊपर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है। अब ईडी ने इस मामले में सीएम केजरीवाल को चौथा समन भेज दिया है। एजेंसी ने केजरीवाल को समन जारी कर 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे पहले जारी किए गए तीन समन पर केजरीवाल ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए। दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने इससे पहले सीएम केजरीवाल को 2 नवंबर 2023, 21 दिसंबर 2023 और 3 जनवरी 2024 को समन जारी कर इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। सीएम केजरीवाल तीनों बार चिट्ठी जारी कर ईडी के समन को गैर कानूनी बताया। उन्होंने ईडी से इस बात का जवाब मांगा कि आखिर उन्हें प्रवर्तन निदेशालय किस हैसियत से बुलाना चाहता है, पहले वह इस बात को स्पष्ट करे।

 22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई। नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई। और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई।  

नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। इसमें सरकार पर घोटाले का आरोप लगा। दिल्ली के एलजी ने मामले की जांच की सिफारिश कर दी। मामले में बवाल ज्यादा बढ़ने के बाद 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर से पुरानी पॉलिसी लागू कर दी। इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में बंद है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this