दिल्ली शराब नीति मामला : सीएम केजरीवाल को मिली राहत ,मिली जमानत 

0
78

न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली आबकारी मामले में आज दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी गई है। इस दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों पक्षों को संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहा। वहीं अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि ईडी की तरफ से पूरे दस्तावेज नहीं दिए ग‌ए हैं। वो दिए जाएं।         

केजरीवाल ईडी के बार-बार समन के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। इसी को लेकर ईडी ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ याचिका दायर की थी।

सीएम की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने दस्तावेजों के लिए सीआरपीसी की धारा 207 (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) के तहत आवेदन पर बहस की। एएसजी एस.वी. राजू ने कहा कि वे कार्यवाही में देरी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ”वह जो भी दस्तावेज पाने के हकदार हैं, उन्हें मुहैया करा दिया गया है।”

मजिस्ट्रेट मल्होत्रा ने दस्तावेजों के लिए सीएम केजरीवाल के आवेदन पर सुनवाई अब 1 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध की है। बता दें कि ईडी अभी तक केजरीवाल को 8 समन जारी कर चुकी है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 16 मार्च को पेश होने को कहा था।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में समन का पालन नहीं करने के लिए अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में शिकायत दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here