दिल्ली: झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 11 से अधिक गाड़ियों ने आग बुझाने की मशक्कत तेज कर दी। आग किस कारण से लगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट का कारण हो सकता है।
इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग
दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं।
Delhi | Fire broke out in a factory in Jhilmil Industrial area. Eleven fire tenders were rushed to the spot. No casualties were reported. pic.twitter.com/w3Ov0MKMJe
— ANI (@ANI) December 6, 2022
दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मंगलवार शाम को झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां भेजी गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हताहत की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लेकिन शुरुआती जांच में यह जानकारी मिली है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, फिलहाल हम आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना लग रही है।

