Homeदेशसुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद दिल्ली के डॉक्टरों का हड़ताल ख़त्म...

सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद दिल्ली के डॉक्टरों का हड़ताल ख़त्म ,ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर्स 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में नई दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सभी डॉक्टर्स अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं। 

दिल्ली एम्स और आरएमएल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है. कोलकाता रेप एंड मर्डर केस को लेकर पिछले 11 दिन से डॉक्टर हड़ताल पर थे। 12 अगस्त से डॉक्टर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन शुरु किया था, जिससे सभी अस्पताल में मरीजों का हाल बेहाल हो गया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम शुरू करने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जायेगी।

एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, ”हम सुप्रीम कोर्ट की अपील और आश्वासन, आरजी कर अस्पताल की घटना और डॉक्टरों की सुरक्षा के सिलसिले में उसके हस्तक्षेप के बाद काम पर लौट रहे हैं। ”

रिपोर्ट के मुताबिक एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आगे कहा, ”हम अदालत की कार्रवाई की सराहना करते हैं और उसके निर्देशों का पालन करने का आह्वान करते हैं। मरीजों की देखभाल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।” बता दें कि 12 अगस्त को डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू किया था जिससे ओपीडी सेवाएं ठप हो गयी थीं। 
हालांकि रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी थी और डॉक्टर्स अपनी मांगें पूरी न होने पर इसे भी बंद करने की चेतावनी दे रहे थे।  

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this