रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम

0
90

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 9 वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में वापसी की है।इस मौके पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई गणमान्य अतिथि वहां मौजूद रहे।रेखा गुप्ता दिल्ली की 4 थी महिला मुख्यमंत्री हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ही प्रवेश वर्मा सहित छह अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उपमुख्यमंत्री प्रवेश समेत इस सूची में पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम शामिल है।आज देर शाम तक मंत्रालय और उनका पदभार भी सौंपा जा सकता है।पंकज सिंह बिहार के रहने वाले हैं और राजपूत चेहरा हैं।इसके अलावा रविंद्र इंद्राज दलित चेहरा हैं। बीजेपी ने सभी वर्गों को कैबिनेट में जगह दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।शपथग्रहण क्रयक्रम के दौरान एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला है।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगने के बाद उन्होंने 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। रेखा गुप्ता पेशे से एक वकील हैं। इसके अलावा बीजेपी में उनकी गिनती अग्रणी नेताओं में होती है। वे दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ है, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने में दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 महीना का फ्री बीज देने का मुद्दा प्रमुख था।मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता ने मार्च महीना से ही महिलाओं के खाते में उस राशि को डालने का भरोसा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here