HomeदेशDelhi Assembly Election 2025: जाने, आदर्शनगर विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ...

Delhi Assembly Election 2025: जाने, आदर्शनगर विधानसभा सीट के बारे में सबकुछ…

Published on

आदर्श नगर विधानसभा सीट दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से एक है और यह उत्तरी दिल्ली जिले में पड़ती है। यह क्षेत्र रेलवे लाइन और मेट्रो लाइन के जरिए पूरी दिल्‍ली से जुड़ा हुआ है। दिल्‍ली क्षेत्र का बड़ा बाजार होने के साथ ही यह विधानसभा सीट धार्मिक रूप से भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है। आदर्शनगर में कुल 173369 वोटर हैं। जिनमें 93043 महिला और 110531 पुरुष मतदाता हैं।

कभी यह सीट कांग्रेस पार्टी के कब्जे वाली सीट हुआ करती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उसकी जीत का सिलसिला तोड़ा तो अगले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी का पत्ता साफ किया। पिछले 3 चुनावों में 3 अलग-अलग पार्टियों का कब्जा रहा है।

उत्तरी दिल्ली संसदीय सीट के तहत आने वाली आदर्श नगर विधानसभा सीट पर 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के पवन कुमार शर्मा ने जीत हासिल की थी, उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राम कृष्ण सिंघला को 20,741 (19.7%) मतों के अंतर से हराया था। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के मुकेश कुमार गोयल रहे।

1993 में दिल्ली मे पूर्ण विधानसभा का दर्जा मिलने के बाद पहली जीत भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई। भाजपा के जय प्रकाश यादव ने कांग्रेस के मंगत राम को हराकर पहली जीत हासिल की। 1998 के चुनाव में समीकरण बदल गया और कांग्रेस के मंगत राम ने पिछली हार का बदला लेते हुए भाजपा के जयप्रकाश यादव को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया।

1998 के बाद मंगत राम ने इसी सीट पर 2003 और 2008 में भी लगातार जीत हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। हालांकि 2013 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ने वापसी करते हुए जीत हासिल की। भाजपा के राम कृष्ण सिंघला ने आम आदमी पार्टी के जगदीप राणा को हराया। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पिछली हार का बदला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के राम कृष्ण सिंघला को हरा दिया।

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पवन शर्मा ने इस सीट पर 1589 वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार भाटिया को शिकस्‍त दी। पवन शर्मा को 46892 वोट मिले। भाजपा के राजकुमार भाटिया को 45303 वोट मिले। कांग्रेस तीसरे स्‍थान पर रही। कांग्रेस के मुकेश कुमार गोयल को 10014 वोट मिले।

आदर्शनगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के पवन कुमार शर्मा विधायक हैं। चुनाव के दौरान लोकलुभावने वादे करके सत्ता पर तो कब्जा कर लिया लेकिन यहां के लोग आज भी मूलभूत ​सुविधाओं से जूझ रहे हैं।

अहम मुद्दे:

  • बिजली, पानी और सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव
  • अच्छी सड़कें और कनेक्टिविटी का अभाव
  • क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव,नलों से दूषित पानी की शिकायत
  • जल जमाव की समस्या
  • ट्रैफिक जाम की समस्या

दिल्ली को लेकर उदय भारतम् पार्टी का दृष्टिकोण, सिर्फ राजनीति के सहारे विधानसभा और संसद में प्रवेश कर सत्ता सुख प्राप्त करना नहीं है,बल्कि उदय भारतम् पार्टी सही मायने में दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उदय भारतम् पार्टी देश की प्राचीन सनातन सभ्यता के आदर्शों और ज्ञान की पुनर्स्थापना कर भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए एक संपूर्ण क्रांति लाने की पक्षधर है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...